5 वर्षों में ये पांच बैंक देंगे बंपर रिटर्न! कहीं आप मिस तो नहीं कर गए न?

Updated on 19-09-2026 11:19 AM
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं में से एक है एफडी स्कीम। कई ऐसे वरिष्ठ नागरिक हैं, जो रिटायरमेंट के बाद भी अच्छी बचत करते हैं। उनके लिए बैंक एफडी एक खास निवेश का जरिया मानी जाती है। इसका फायदा यह होता है कि इसमें निवेश पर मिलने वाले ब्याज और तय समय पर मिलने वाली राशि का पहले से ही आइडिया लग जाता है। एफडी को एक सुरक्षित निवेश भी माना जाता है।

इस बीच अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, या अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक एफडी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां कुल पांच बैंकों की लिस्ट बता दे रहे हैं, जो अपने पात्र ग्राहकों को पांच साल की अवधि में उनकी एफडी राशि पर 7.2 फीसदी से 8 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि अगर आप कम से कम 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो वह पांच वर्षों बाद कितने रुपये की हो जाएगी और आपको कितना रिटर्न मिलेगा।

बैंक एफडी पर 8% तक का ब्याज कौन से बैंक देते हैं?

सीनियर सिटीजन के लिए बैंक एफडी पर 8 फीसदी तक का सालाना ब्याज देने वाले कई सारे बैंक हैं, लेकिन हम यहां पांच बैंकों के बारे में बता रहे हैं। सबसे पहले आरबीएल बैंक की बात करते हैं। यह अपनी एफडी योजना पर सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों को 7.2 फीसदी की ब्याज दर से सालाना रिटर्न देता है। अगर आप पांच साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो यह बैंक तय समय के बाद 14,287 रुपये का रिटर्न देगा।
इसके अलावा जम्मू एंड कश्मीर बैंक अपनी एफडी योजना पर सीनियर सिटीजन को 7.3 प्रतिशत का सालाना ब्याज देता है। एक्सिस बैंक भी अपनी एफडी योजना पर सीनियर सिटीजन को 7.3 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न देता है।

अब बात YES बैंक की करें तो यह सीनियर सिटीजन के लिए एफडी योजना की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न देता है। वहीं, डीसीबी बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज देता है। इस बैंक में अगर कोई पात्र व्यक्ति 10 हजार रुपये की एफडी करता है तो पांच साल पर उसे 14,859 रुपये का रिटर्न मिलेगा।

सीनियर सिटीजन बैंक एफडी के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

सीनियर सिटीजन बैंक एफडी के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें पहचान प्रमाण पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि; वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र जैसे कि बर्थ सर्टिफिकेट, आधार या पैन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड आदि; निवास प्रमाण पत्र या एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और कुछ जरूरी फॉर्म आदि।
  1. भारत में वरिष्ठ नागरिक कौन होते हैं?
    भारत में वरिष्ठ नागरिक वे होते हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो जाती है।
  2. वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सी योजना सबसे अच्छी है?
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) को अच्छा माना जाता है। इसपर 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।
  3. सीनियर सिटीजन को कितना ब्याज मिलता है?
    सीनियर सिटीजन को आमतौर पर 6.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज मिलता है।
  4. भारत में अति वरिष्ठ नागरिक कौन होते हैं?
    भारत में अति वरिष्ठ नागरिक 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लोग होते हैं।
  5. वरिष्ठ नागरिकों को डीसीबी बैंक 5 साल की एफडी पर कितना ब्याज देता है?
    वरिष्ठ नागरिकों को डीसीबी बैंक 5 साल की एफडी पर 8% का ब्याज देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.