शनिश्चरी अमावस्या पर कपड़े-जूते दान करने का है 14 साल बाद भादौ में आज बना विशेष संयोग

Updated on 27-08-2022 06:46 PM

हिंदू पंचांग के अनुसार 5वें महीने भाद्रपद (भादो) में पड़ने वाली अमावस्या को कुशगृहिणी अमावस्या कहा जाता है। इस बार शनिवार का दिन होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी है। लेकिन इसकी तिथि 26 अगस्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से ही शुरू हो चुकी है। समापन 27 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। भादो में शनिवार को अमावस्या का ये संयोग 14 साल बाद बना है। भादो में शनिश्चरी अमावस्या का ऐसा संयोग 30 अगस्त 2008 को बना था। अब 23 अगस्त 2025 यानी दो साल बाद भादो में शनिवार को अमावस्या पड़ेगी। इस शनि अमावस्या पर शिव योग और पद्म योग का संयोग भी बन रहा है।

भादो में आने वाली ये साल की अंतिम शनि अमावस्या रहेगी। शनि अमावस्या पर उज्जैन शहर के त्रिवेणी स्थित नवग्रह शनि मंदिर में हजारों श्रद्धालु अपने ग्रह सुधार की कामना लेकर आते हैं। विश्व में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां नवग्रह के साथ दशा का भी मंदिर है।पं. जितेंद्र बैरागी के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या के दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। यही वजह इसे खास बनाती है। मंदिर में शनि की पूजा दशा स्वरूप में होती है। पहली दशा साढ़े साती और दूसरी ढैया के रूप में विराजित है। जिस किसी श्रद्धालु की राशि में शनि बैठा हो, उसे यहां आकर आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान कर भगवान नवग्रह के दर्शन करते हैं। इसके बाद शनि की दोनों दशा के साथ नवग्रह पूजन से राशियों में पड़ने वाले ग्रह की दशा सुधर जाती है।

अब जानिए नवग्रह पूजा में किसे का चढ़ाया जाता है

पं. जितेंद्र बैरागी ने बताया कि इस दिन शिप्रा में स्नान के बाद सूर्य को लाल वस्त्र और गेहूं चढ़ाया जाता है। चंद्र को चावल और सफेद वस्त्र, मंगल को लाल वस्त्र और मसूर की दाल, बुध को हरी मूंग दाल और हरा कपड़ा, गुरु को चने की दाल और पीला वस्त्र, शनि को उड़द, तिल, खड़ा नमक सहित तेल, राहु को बाजरा चढ़ाया जाता है। केतु को जौ चढ़ाकर भक्त अपने ऊपर लगी दशा से छुटकारा पा सकते हैं।
कपड़े और जूते-चप्पल दान का ये है महत्व

मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालु स्नान के बाद अपने जूते, चप्पल और कपडे़ दान स्वरूप वहीं छोड़कर जाते हैं। अमावस्या पर देशभर से आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पर जूतों और कपड़ों को छोड़ देते हैं। दान स्वरूप छोड़े गए जूतों और कपड़ों को प्रशासन नीलाम करवा देता है। पं. जितेंद्र बैरागी के अनुसार शनिचर पर दान करने से दरिद्रता दूर होती है। कष्टों का निवारण होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.