विष्णु देव साय सरकार ने भावनाओं का कद्र किया और परेशनियों से छुटकारा दिलाया

Updated on 21-07-2026 12:51 PM

कोरिया। जीवन के उत्तरार्ध में सबसे बड़ी जरूरत एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाने की होती है। कोरिया जिले की ग्राम पंचायत जमगहना निवासी श्रीमती फूलकुंवर के लिए यह सपना अब हकीकत बन चुका है। पति के निधन के बाद आर्थिक तंगी और असुरक्षा के बीच जीवन बिताने वाली फूलकुंवर आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने अपने पक्के घर में परिवार के साथ निश्चिंत और सम्मानपूर्ण जीवन जी रही हैं।

’संघर्षों के बीच उम्मीद की किरण’

खेती-किसानी पर आश्रित परिवार की सीमित आय के कारण वर्षों तक पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव था। पति के निधन के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गईं तथा वृद्धावस्था में वे पूरी तरह अपने बेटे-बहू पर निर्भर हो गईं। ऐसे कठिन समय में वर्ष 2024-25 में स्थानीय स्तर पर उन्हें जानकारी मिली की प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है, तब मन मे प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना से मिली सहायता और परिवार के सहयोग से उनका पक्का मकान तैयार हुआ, जिसने उनकी जिंदगी में सुरक्षा और आत्मसम्मान दोनों लौटाए।

’सरकारी योजनाओं ने दी नई संबल’

फूलकुंवर बताती हैं कि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लगातार लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास के लिए उन्हें तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार प्राप्त हुई थीं। इसके अलावा उन्हें विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय ने उनके जीवन में सुविधा और सम्मान जोड़ा। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का घर उनके बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा बन गया है।

भावुक होकर वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव सरकार ने हम जैसे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की भावनाओं का कद्र किया साथ ही परेशनियों से निजात भी दिलाया। सुरक्षित घर मिलने से उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुकूनभरा और आत्मविश्वास से भर गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.