लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने किया हैंडपंपों का क्लोरीनेशन

Updated on 19-07-2026 01:06 PM

एमसीबी। जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तोजा के ग्राम तोजा में विशेष क्लोरीनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव के सभी प्रमुख सार्वजनिक हैंडपंपों का निर्धारित मानकों के अनुरूप क्लोरीनेशन कर पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशन एवं सहायक अभियंता  जयंत कुमार चंदेल के मार्गदर्शन में विभाग की तकनीकी टीम तथा हैंडपंप टेक्निशियनों ने अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया। इस दौरान प्रत्येक सार्वजनिक हैंडपंप में निर्धारित मानक के अनुसार 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर क्लोरीनेशन किया गया, जिससे पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं, बैक्टीरिया एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, जल संरक्षण तथा सुरक्षित पेयजल के उपयोग के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने से जल जनित रोगों की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है। साथ ही उन्हें जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित पेयजल के संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे अभियान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता संरक्षण, हैंडपंपों के क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जन जागरूकता संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना तथा जलजनित बीमारियों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित कर स्वस्थ एवं सुरक्षित ग्रामीण समाज का निर्माण करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
दुर्ग-भिलाई, रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के पास जलभराव और सिरसा गेट मार्ग बंद होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुम्हारी ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने के…
 20 July 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर बस्तियों और खेतों तक पहुंच गया। हाथियों ने 6…
 20 July 2026
रायपुर, रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने रविवार को बड़ा सर्च और वेरिफिकेशन अभियान चलाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग के…
 20 July 2026
रायपुर, रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट हुए हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद…
 20 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और…
 20 July 2026
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में युवक इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…
 20 July 2026
बिलासपुर। धूमा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिरगिट्टी…
 20 July 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में…
 20 July 2026
भिलाई। साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 पुलिस ने म्यूल (किराये के बैंक खाते) उपलब्ध कराने वाले नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के…
Advt.