बाजार निवेशकों को दे रहा झटका पर झटका, सेंसेक्स 700 अंक टूटा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Updated on 29-09-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में भारी तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, रुपये का 96 के पार जाना समेत अन्य वजहों से घरेलू बाजार में गिरावट देखी जा रही है। इससे निवेशकों को झटका पर झटका लग रहा है। आज बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दिखी है।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 200 अंकों की गिरावट के साथ 72,633.68 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,732.45 पर ट्रेड की शुरुआत की है। 9 बजकर 37 मिनट पर सेंसेक्स 704.88 अंक गिरकर यानी कि 0.97 फीसदी लुढ़ककर 72,066.84 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 9 बजकर 39 मिनट पर 0.89 फीसदी यानी 203.55 अंक गिरकर 22,576.70 पर दिखा। आइए अब टॉप गेनर्स और लूजर्स को जानते हैं। इसके साथ ही बाजार की गिरावट की बड़ी वजहों को भी जानेंगे।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे?

9 बजकर 37 मिनट पर सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल दो में तेजी दिखी। वहीं, 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे?

10 बजकर 2 मिनट पर निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

शेयर बाजार में 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ 73,734.83 के लेवल पर खुला था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी गिरावट के साथ 23,064 के लेवल पर खुला। मार्केट बंद के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1.52 फीसदी यानी कि 1124.02 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 72,771.72 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 1.56 फीसदी यानी कि 360.25 अंक गिरकर 22,780.25 पर बंद हुआ था।
सोमवार 28 सितंबर को मार्केट बंद के दौरान निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये स्वाहा यानी कि डूब गए। स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीएसई में लिस्टेट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपया घट गया। यह कल गिरकर करीब 474 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

आज शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें क्या हैं?

आज शेयर बाजार में गिरावट की कई बड़ी वजहें हैं, जो ग्लोबल हैं।

  • पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव होर्मुज को बाधित कर रखा है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई में दिक्कत आ गई है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमत बढ़ती जा रही है। यह 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ऐतिहासिक तेजी दिख रही है। यह भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों को बाहर करने और अपनी और खींचने का काम करती है। इससे घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के द्वारा बिकवाली बढ़ती है। इस महीने यानी कि सितंबर 2026 में विदेशी निवेशकों ने अभी तक घरेलू शेयर बाजार से 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत के शेयरों की बिक्री की है।
  • भारतीय करेंसी रुपये में लगातार कमजोरी दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 96 रुपये के पार पहुंच गया है। यह डॉलर के मुकाबले 96.1450 पर कारोबार करते हुए दिखा।
  1. आज सेंसेक्स कितने पर खुला?
    आज सेंसेक्स 72,633.68 पर खुला।
  2. आज निफ्टी कितने पर खुला?
    आज निफ्टी 22,732.45 पर खुला।
  3. सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल क्या है?
    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से दो में तेजी और बाकी के 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़े 10 बजकर 21 मिनट के हैं।
  4. निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना रहा है?
    निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है।
  5. 28 सितंबर को निवेशकों को कितना नुकसान हुआ?
    28 सितंबर को निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.