दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

Updated on 27-07-2026 03:06 PM

सुकमा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर  अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में सुकमा प्रशासन ने सुशासन को धरातल पर उतारने की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। शनिवार को जनपद पंचायत कोंटा के सीईओ  गौतम गहिर प्रशासनिक अमले के साथ सुदूर और दुर्गम पहुँचविहीन क्षेत्रों की सुध लेने खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल पड़े। कच्चे रास्तों, पथरीले रास्तों और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए अधिकारी सीधे उन ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां अमूमन चार पहिया वाहनों का पहुंचना नामुमकिन होता है। प्रशासन का यह तेवर साफ संदेश देता है कि जनता के हक का विकास अब किसी भी परिस्थिति में रुकने वाला नहीं है।

   जनपद सीईओ ने इस मैदानी दौरे के दौरान ग्राम पंचायत डब्बाकोंटा में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे हितग्राहियों के घरों, नए पंचायत भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और बालक आश्रम भवनों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। डब्बाकोंटा के स्कूल और उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए सीईओ ने कड़े लहजे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुदूर अंचलों के बच्चों और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

   कलेक्टर  अमित कुमार के विजन को अमलीजामा पहनाते हुए यह प्रशासनिक टीम ग्राम पंचायत पेंटापाड़, बुर्कलंका के सुशासन परिसर और बड़ेकेड़वाल के तुमलपाड़ क्षेत्र भी पहुंची। यहाँ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के हितग्राहियों के घर जाकर उनसे सीधे संवाद किया और उन्हें अपने पक्के मकानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया। जनपद सीईओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हर एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने मौके पर ही मौजूद अमले को निर्देशित किया कि वे हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और हर संभव प्रशासनिक सहयोग दें ताकि ग्रामीण परिवारों को जल्द से जल्द अपने सपनों का पक्का आशियाना मिल सके।

   विकास के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक और संवेदनशील क्षेत्र भेज्जी में भी पंचायत भवन और प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई और उन्हें युद्धस्तर पर पूरा करने पर जोर दिया गया। प्रशासन के इस कड़े और संवेदनशीलता से भरे मैदानी निरीक्षण ने न केवल अंदरूनी इलाकों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया है, बल्कि ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति एक नया विश्वास भी जगाया है। सुकमा जिला प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में सुस्ती बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए अधिकारी एसी कमरों से निकलकर सीधे जनता के द्वार तक जाते रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.