सरकार ने एलपीजी को लेकर बदले नियम, पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को सहूलियत
Updated on
26-05-2026 01:14 PM
नई दिल्ली: सरकार ने एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर में बदलाव को अधिसूचित किया है। इससे पीएनजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने सोमवार (25 मई, 2026) को 'लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) संशोधन आदेश, 2026' को नोटिफाई किया। इस संशोधन का मकसद उन घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत और सुविधा देना है जो बाद में 'पाइप्ड नेचुरल गैस' (पीएनजी) कनेक्शन हासिल करते हैं।
क्या किए गए हैं प्रावधान?
संशोधित प्रावधानों के तहत, जिन एलपीजी उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन भी हैं, उनके पास नीचे दिए गए ऑप्शन उपलब्ध होंगे:
उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन हासिल करने के 30 दिनों के भीतर अपने एलपीजी कनेक्शन को टर्मिनेट या समाप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं; या
उपभोक्ता भविष्य में किसी गैर-पीएनजी क्षेत्र में अपने एलपीजी कनेक्शन को फिर से शुरू करवाने के लिए 'ट्रांसफर वाउचर' हासिल कर सकते हैं।
ऐसे उपभोक्ताओं को होगा बड़ा फायदा
यह संशोधन उन उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत और फ्लेक्सिबिलिटी देता है जो बाद में ऐसे क्षेत्रों में ट्रांसफर हो सकते हैं जहां पीएनजी का इंफ्रास्ट्रक्चर शायद उपलब्ध न हो।
यह प्रावधान विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है जिनका ट्रांसफर होता रहता है। प्रवासी परिवारों, किराएदारों, छात्रों और ऐसे परिवारों के लिए भी यह फायदेमंद है जो गैर-पीएनजी क्षेत्रों में शिफ्ट हो रहे हैं।
क्या है बदलाव का मकसद?
इस संशोधन का मुख्य मकसद ग्राहकों के लिए दोनों गैस सेवाओं के बीच के ट्रांजिशन (बदलाव) को स्मूथ और बिना किसी परेशानी के पूरा करना है। सरकार चाहती है कि लोग बिना किसी झंझट के एलपीजी सिलेंडर से पीएनजी (पाइप गैस) पर शिफ्ट हो सकें। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच एलपीजी सप्लाई में दिक्कत महसूस हुई है। इसी को देखते हुए सरकार ने पीएनजी को प्रमोट करना शुरू किया है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…