हौसलों की उड़ानः संघर्ष को ताकत बनाकर सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी

Updated on 09-04-2026 01:05 PM

कोरबा। जब जिंदगी की राहें सीमित साधनों और जिम्मेदारियों के बोझ तले थम सी जाती हैं, तब भी कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हार मानना नहीं जानते। बस जरूरत होती है एक अवसर, एक भरोसे और खुद पर विश्वास की। हौसलों की यही लौ जब मेहनत से मिलती है, तो एक नई सुबह जन्म लेती है संभावनाओं से भरी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई। कटघोरा विकासखंड के ग्राम धंवईपुर नवापारा की निवासी श्रीमती सुरेखा जायसवाल की कहानी इसी अटूट विश्वास, संघर्ष और सफलता का उदाहरण है, जिन्होंने साधारण जीवन से उठकर आज अपने दम पर एक नई पहचान गढ़ी है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सतत प्रयास कर रही है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यही प्रयास आज हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रहा है।

श्रीमती सुरेखा जायसवाल, जिन्होंने कक्षा दसवीं तक ही शिक्षा प्राप्त की, पहले एक सामान्य गृहिणी थीं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उनके पति पर थी, लेकिन उनके मन में भी अपने परिवार के लिए कुछ करने और आर्थिक सहयोग देने की प्रबल इच्छा थी। वर्ष 2019 में बिहान योजना से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। आस्था महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आत्मविश्वास मिला, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर भी प्राप्त हुआ। समूह के माध्यम से उन्हें आरएफ राशि 10 हजार रुपए, सीआईएफ राशि 30 हजार रुपए तथा स्वयं सिद्धा पहल के अंतर्गत 02 लाख रुपए का ऋण मिला। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण भी दिए गए, जिससे उन्होंने व्यवसाय की बारीकियों को समझा और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।

एफएलसीआरपी के माध्यम से बैंक से एक लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर उन्होंने श्रृंगार सामग्री की दुकान, किराना दुकान एवं फोटोकॉपी सेंटर की शुरुआत की। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि आज उनकी वार्षिक आय लगभग 01 लाख 10 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है और वे “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि घर के निर्णयों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने जीवन में बदलाव लाने का साहस रखती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन एवं बिहान योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार के सहयोग से आज मैं ‘लखपति दीदी’ बनकर अपने परिवार को संबल दे पा रही हूं और सम्मान के साथ जीवन जी रही हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.