जिला कार्यालय सभाकक्ष में सुशासन तिहार की तैयारियों पर कलेक्टर ने ली महत्वपूर्ण बैठक

Updated on 07-05-2026 11:07 AM

गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर चंद्राकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान जिले में कभी भी आकस्मिक रूप से मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। इससे पूर्व जिला अधिकारी अपने-अपने विभागीय योजनाओं से अपडेट रहें। इस दौरान उनके द्वारा चल रहे कार्यों की प्रगति, योजनाओं का क्रियान्वयन तथा शासकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कर सकते है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण तैयारी रखें और सभी गतिविधियों को पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि शिविर स्थल एवं संबंधित संस्थानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की अनिवार्य रूप से ऑनलाइन एंट्री करें, ताकि समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से लें। हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण करें और समाधान की जानकारी आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.