संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई कर जिले को नशामुक्त बनाएं : कलेक्टर

Updated on 28-05-2026 11:39 AM

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक लेकर जिले में नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध मादक पदार्थों तथा प्रतिबंधित दवाओं के अवैध व्यापार, परिवहन एवं बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने होंगे।

सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश : 

कलेक्टर ने पुलिस एवं आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि अवैध शराब, गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं संदिग्ध ठिकानों पर लगातार चेकिंग अभियान एवं छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग नियमित रूप से संयुक्त कार्रवाई करें, ताकि जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश : 

बैठक में कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले के मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएं।

स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध : 

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।उन्होंने सेमिनार, रैली, कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने कहा। साथ ही नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं पुनर्वास की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.