महंगाई की मार! बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, 3.29 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

Updated on 15-05-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का असर अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हुई कीमत की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.29 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत मे भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 3.29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही शहर में पेट्रोल की कीमत 108.74 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये की तेजी के साथ 106.68 रुपये हो गया है जबकि चेन्नई में इसमें 2.83 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। तमिलनाडु की राजधानी में अब एक लीटर पेट्रोल 103.67 रुपये में मिलेगा। कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हुआ है और उन्हें हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था।

डीजल की कीमत

डीजल की कीमत में भी 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में अब यह 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये पहुंच गया है। मुंबई में भी इतनी ही बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 93.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। चेन्नई में डीजल 2.86 रुपये बढ़कर 95.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से महंगाई के और भड़कने की आशंका है। फ्यूल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट महंगा होगा और इससे सब्जी, राशन, दूध और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भी बढ़ेंगी।
अप्रैल में क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का कीमत में तेजी के कारण थोक महंगाई कई साल के रेकॉर्ड पर पहुंच गई। गुरुवार को आए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में पेट्रोल की मंहगाई 32.4 फीसदी पर पहुंच गई जो एक महीने पहले 2.50 फीसदी पर थी। इसी तरह हाई-स्पीड डीजल की महंगाई 3.62 फीसदी से 25.19 फीसदी पहुंच गई।

कच्चे तेल की कीमत

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.35 फीसदी तेजी के साथ 107.2 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेड कर रहा है। ईरान युद्ध के बाद से कच्चा तेल करीब 50 फीसदी महंगा हो चुका है। भारत अपना करीब 90 फीसदी कच्चा तेल बाहर से मंगाता है। इसका एक बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण दुनिया की करीब 20 फीसदी सप्लाई बाधित हुई है। माना जा रहा है कि अगर ईरान युद्ध खत्म होता है तब भी सप्लाई नॉर्मल होने में लंबा समय लग सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.