टीचर से विधायक बने दीपेश की सामूहिक विवाह में शादी:BPL परिवार की तरुणा संग लेंगे 7 फेरे

Updated on 31-05-2026 01:44 PM
रायपुर/बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज सामूहिक विवाह समारोह में शादी करेंगे। सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए दीपेश, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में BPL परिवार की तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे।

विधायक का कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। हालांकि उनकी शादी को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने योजना की पात्रता को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा इसे व्यक्तिगत फैसला बता रही है।

टीचर से विधायक बने दीपेश

दीपेश साहू करीब 10 साल तक सरकारी स्कूल में शिक्षक रहे। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा में शामिल होने के बाद वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई संगठनात्मक पदों पर रहे। वर्तमान में वे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ड्राइवर की बेटी, MA तक की पढ़ाई

तरुणा साहू मूल रूप से दुर्ग जिले की धमधा तहसील के बिरोदा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने MA तक पढ़ाई की है। पिता देवनारायण साहू पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता मालती साहू गृहिणी हैं। परिवार में उनके एक भाई टिकेंद्र साहू हैं। वर्तमान में उनका परिवार बेमेतरा में रहता है।

एक मंच पर लेंगे सात फेरे

दीपेश और तरुणा 31 मई यानी आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में अन्य जोड़ों के साथ दोनों भी एक ही मंच पर सात फेरे लेंगे।

महिला-बाल विकास विभाग की ओर से बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में 21 जोड़ों का विवाह होगा, जिनमें विधायक दीपेश साहू और तरुणा साहू भी शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक दोनों का रजिस्ट्रेशन योजना के नियमों के तहत किया गया है।

बैलगाड़ी से निकलेगी बारात

विधायक दीपेश साहू की बारात बैलगाड़ी से निकलेगी। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि स्थानीय ग्रामीण परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। शादी समारोह को लेकर शहर और आसपास के गांवों में चर्चा है।

मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी कर ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातों से जुड़े…
 31 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 3 करोड़ का 6 क्विंटल गांजा पकड़ा है। आरोपी ओडिशा से माजदा वाहन से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था। गांजे को मशीनरी…
 31 May 2026
रायपुर/बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज सामूहिक विवाह समारोह में शादी करेंगे। सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए दीपेश, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम…
 31 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और सीनियर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला…
 31 May 2026
अम्बिकापुर। जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विकासखंड…
 31 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत…
 31 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार समाधान…
 31 May 2026
जशपुरनगर। जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री वितरित किए। इस अवसर…
 31 May 2026
बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारी कांकेर का आश्रित गांव कोत्तापल्ली आजादी के 79 वर्ष बाद भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का इंतजार कर रहा है।…
Advt.