कानूनी पचड़ों में फंसा टाटा ग्रुप! टल गई टाटा ट्रस्ट्स की आज होने वाली मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होनी थी चर्चा

Updated on 08-05-2026 11:59 AM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कानूनी चुनौतियों के कारण टाटा ट्रस्ट्स के दो ट्रस्टों की आज होने वाली बैठक अंतिम क्षणों में कैंसिल कर दी गई है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट की टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में मैज्योरिटी स्टेक है। इस बैठक में टाटा ट्रस्ट्स को टाटा संस के बोर्ड में अपने प्रतिनिधियों की समीक्षा करनी थी। इसमें कुछ नॉमिनी डायरेक्टर्स की समीक्षा की जानी थी। अब यह बैठक 16 मई को होगी।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ट्रस्टी मीटिंग में जुड़े थे लेकिन अंतिम क्षणों में उन्हें बताया गया कि इसे कैंसिल कर दिया गया है। यह दूसरा मौका है जब इस मीटिंग को टाला गया है। पहले यह 12 मई को होनी थी लेकिन फिर इसकी डेट एडवांस करके 8 मई कर दी गई। इसमें टाटा ट्रस्ट्स के दो वाइस चेयरमैन विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन के हालिया बयानों पर चर्चा होनी थी। इन दोनों ने टाटा संस की लिस्टिंग की वकालत की थी।

लिंस्टिंग पर विवाद

सिंह को पिछले साल टाटा संस के बोर्ड में रिन्यू नहीं किया गया था। मीटिंग में चैरिटी कमिश्नर को की गई शिकायत पर भी चर्चा होनी थी। एडवोकेट कात्यायनी अग्रवाल ने अपनी शिकायत में टाटा ट्रस्ट्स में स्थाई ट्रस्टियों का मुद्दा उठाया है। टाटा संस के संविधान में नॉमिनी डायरेक्टर्स को हटाने और नियुक्त करने का प्रावधान है। इसके लिए सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के सपोर्ट की जरूरत होती है।

क्यों मचा है घमासान?

  • टाटा ट्रस्ट्स की आज होने वाली अहम मीटिंग टल गई है
  • टाटा संस की लिस्टिंग के मुद्दे पर ट्रस्ट में मचा है घमासान
  • वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह लिस्टिंग के पक्ष में हैं
  • चेयरमैन नोएल टाटा और दूसरे ट्रस्टी इसके खिलाफ हैं

कौन-कौन हैं मेंबर?

टाटा ग्रुप में इस बात पर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है कि टाटा संस को लिस्ट किया जाना चाहिए या नहीं। सिंह और श्रीनिवासन ने इसकी लिस्टिंग की वकालत की है। लेकिन चेयरमैन नोएल टाटा समेत अधिकांश ट्रस्टी इसे प्राइवेट रखने के पक्ष में हैं। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट में नोएल टाटा, श्रीनिवासन, सिंह, डेरियस खंबाटा, नेविल एन टाा और भास्कर भट हैं। सर रतन टाटा ट्रस्ट में नोएल टाटा, श्रीनिवासन, सिंह, जिम्मी टाटा, जहांगीर एचसी जहांगीर और खंबाटा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.