मेकेदातु बांध के खिलाफ तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया

Updated on 19-06-2026 11:48 AM
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के खिलाफ एक अहम प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सभी दलों से इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की और इसे तमिलनाडु के किसानों और राज्य के जल अधिकारों की रक्षा का मुद्दा बताया। विधानसभा में इस प्रस्ताव को कांग्रेस नेता राकेश कुमार और वीसीके नेता और मंत्री वन्नियारासु ने समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर तमिलनाडु को एकजुट रहना चाहिए।


कर्नाटक सरकार के कदम को बताया एकतरफा

मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट कहा कि कर्नाटक सरकार का यह कदम एकतरफा है और यह कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के 2007 के अंतिम फैसले तथा सुप्रीम कोर्ट के 2018 के आदेश की भावना के खिलाफ है। प्रस्ताव में कहा गया कि कर्नाटक ने न तो अन्य संबंधित राज्यों की सहमति ली है और न ही केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी प्राप्त की है, इसलिए यह परियोजना स्वीकार्य नहीं हो सकती। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि मेकेदातु परियोजना को किसी भी प्रकार की तकनीकी या पर्यावरणीय मंजूरी न दी जाए। साथ ही केंद्रीय जल आयोग (CWC) से भी आग्रह किया गया है कि वह कर्नाटक सरकार द्वारा जमा की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की समीक्षा या मंजूरी की प्रक्रिया आगे न बढ़ाए।

प्रस्ताव में दोहराई यह बात


सरकार ने प्रस्ताव में यह भी दोहराया कि कावेरी बेसिन पहले से ही जल संकटग्रस्त क्षेत्र है और सुप्रीम कोर्ट ने उपलब्ध जल का बंटवारा पहले ही तय कर दिया है। ऐसे में इस बेसिन में नई परियोजनाएं शुरू करना या अतिरिक्त पानी का उपयोग करना नियमों के खिलाफ होगा। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि कावेरी मुद्दा तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच बेहद संवेदनशील है और इस पर किसी भी प्रकार का फैसला सभी राज्यों की सहमति से ही होना चाहिए। प्रस्ताव के अंत में तमिलनाडु सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों को सदन ने समर्थन दिया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दक्षिण भारत की राजनीति में कावेरी जल विवाद को केंद्र में ला दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.