निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का है आरोप

Updated on 31-08-2022 05:04 PM
रांची पुलिस ने घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ़्तार कर लिया है। बता दें कि सीमा पात्रा के खिलाफ मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था। जिसके बाद अब रांची पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया है कि सीमा पात्रा को कस्टडी में लिया गया है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घरेलू सहायिका को बेइंतहा प्रताड़ित करने के इस मामले का खुलासा इसी हफ्ते हुआ था। मामले के प्रकाश में आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया था। सीमा पात्रा भाजपा (BJP) की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। वो पूर्व ब्यूरोक्रेट की पत्नी भी हैं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।

मंगलवार को पुलिस ने बताया था कि केस दर्ज होने के बाद हम जल्द ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकते हैं। इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह बात भी सामने आई थी कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने ही पीड़िता की मदद की थी। पुलिस तक जानकारी पहुंचने के बाद पीड़िता को भयानक यातना से बचाया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहरहाल इस मामले में अभी पुलिसिया तफ्तीश जारी है।
 
पीड़िता ने सुनाई थी भयानक दास्तान
बता दें कि एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि सीमा पात्रा द्वारा उसे क्रूर यातनाएं दी गईं। भारी दर्द के बीच बोलते हुए, महिला ने वीडियो कहा था कि उसे गर्म तवे और डंडों से पीटा गया था और उसके दांत टूट गए थे। उसे फर्श से पेशाब चाटने के लिए भी कहा गया। पीड़ितदा ने कहा था कि उसे 'सजा' के रूप में प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी गलतियां क्या थीं?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.