शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

Updated on 13-07-2026 01:06 PM

सुकमा। प्रभारी अपर कलेक्टर श्री शबाब खान एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री हेमंत सिन्हा ने शनिवार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री खान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की अधोसंरचना, विषयवार शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की पदस्थापना एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके बाद समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थागत व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

   बैठक को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों में लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक समर्पित शिक्षक ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का वास्तविक मार्गदर्शक होता है, इसलिए शिक्षण कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।

   सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिन्हा ने आवासीय छात्राओं के स्वास्थ्य, पौष्टिक भोजन, सुरक्षा, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रेरणादायी और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना संस्था की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती अनिता नागे, प्रधानाध्यापक श्री सीताराम सिंह राणा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.