नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जबकि चांदी भी 3,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत 2,000 रुपये से ज्यादा उछली है। चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई है।
एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,44,852 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,067 रुपये की तेजी के साथ 1,44,950 रुपये तक उछला। इसी तरह 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,23,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,26,568 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,113 रुपये की तेजी के साथ 2,26, 892 रुपये तक उछली।
सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 2290 रुपये की तेजी के साथ 1,46,510 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 2,100 रुपये उछलकर 1,34,300 रुपये पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाला गोल्ड 1,720 रुपये की तेजी के साथ 1,09,880 रुपये पर है। चांदी भी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।
दिल्ली में भाव
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को हाजिर मांग में तेजी और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। सोमवार को यह 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…