सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता, बहन के बाद भाई का भी निधन, कहा- हम 6 से 2 रह गए
Updated on
09-04-2026 01:52 PM
एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को बयां किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार के सभी सदस्यों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर सुचित्रा कृष्णमूर्ति के बचपन की लग रही है।
उन्होंने लिखा, 'नजर लग गई। लोग हमेशा हमारी एकजुटता, हमारे फेस्टिवल, हमारी छुट्टियों की तारीफ करते थे और उन पर कमेंट करते थे… हां, सभी परिवारों की तरह हमारे भी कुछ अजीबोगरीब आदतें और कमियां थीं। झगड़े, मतभेद, सब कुछ। लेकिन हम हर मुश्किल में साथ रहे। हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने। हम कभी 6 थे, अब 2 हैं। यही जीवन है।'
माता-पिता और बहन के बाद भाई का भी निधन
सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने भाई के निधन के बाद गहरे दुख के दौर से गुजर रही हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर शेयर करते हुए अपना शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'मेरे माता-पिता वेंकटनारसिम्हा कृष्णमूर्ति, डॉ. सुलोचना कृष्णमूर्ति, मेरी बहन सुजाता कुमार और मेरे भाई डॉ. सुधाकर कृष्णमूर्ति, हम सब हमेशा उनके मार्गदर्शन में रहेंगे।'
दिल तोड़ने वाला अपडेट
कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'आज ही डेडिकेशन पेज अपडेट किया है। कभी सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी करना पड़ेगा।'
कौन हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति?
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने कई पुराने इंटरव्यू में अपने भाई के बारे में बात की है। खबरों के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते थे और अपनी बहन का सहारा बनने के लिए अक्सर मुंबई आते-जाते रहते थे। एक्ट्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े दुख झेले हैं। उनकी बहन और एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 2018 में कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। सुजाता को फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बड़ी बहन के रोल के लिए जाना जाता था। सुचित्रा ने कुछ साल पहले अपनी मां को भी खो दिया था।
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…