शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक उछला, इंडिगो और आयशर में सबसे ज्यादा तेजी
Updated on
15-07-2026 02:38 PM
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में आई तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 500 अंक की तेजी आई जबकि 24,200 अंक के करीब पहुंच गया। सुबह 9.25 बजे 500.85 अंक यानी 0.65% की तेजी के साथ 77,555.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 141.75 अंक यानी 0.59% ऊपर 24,193.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72% गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 158.95 अंक यानी 0.66% नीचे 24,052.05 अंक पर आ गया था।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, इंडिगो, एक्सिस बैंक आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और अडानी पोर्ट्स में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इटरनल, एनटीपीसी, पावरग्रिड और मारुति में गिरावट रही। इस बीच रुपया मामूली बदलाव के साथ डॉलर के मुकाबले 96.1725 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.20 पर बंद हुआ था।
ब्रॉडर मार्केट में तेजी
ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर पॉजिटिव रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% ट्रांजिट शुल्क नहीं लगेगा। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर $85.71 पर ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…