रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा जारी, जलभराव और सफाई व्यवस्था पर मंथन

Updated on 06-07-2026 12:47 PM

रायपुर।  मानसून के दौरान शहर में जलभराव और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में जलभराव, नालों की सफाई, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिकों को होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

मानसून की पहली बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, जाम नालों और खराब सफाई व्यवस्था की शिकायतें सामने आने के बाद नगर निगम ने यह विशेष बैठक बुलाई है। सदन में पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं और सुझाव रख रहे हैं, जबकि विपक्ष निगम प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहा है।

बैठक के दौरान महापौर ने कहा कि विशेष सामान्य सभा का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि मानसून के दौरान शहरवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशना है। उन्होंने सभी पार्षदों से रचनात्मक सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदमों पर प्राथमिकता के साथ अमल किया जाएगा।

नगर निगम की बैठक में विभिन्न वार्डों की समस्याओं के साथ जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और बारिश के दौरान त्वरित राहत कार्यों पर भी चर्चा जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.