'एनिमल' के बाद रणबीर संग काम पर बोले बॉबी देओल, बताया- 'अल्फा' में आलिया ने खुद को पूरी तरह झोंक दिया

Updated on 28-05-2026 12:11 PM
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया। बॉबी ने कहा, 'मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म एनिमल में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ अल्फा में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा।'

'रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं'

बॉबी ने कहा, 'रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत पॉजिटिव रहता है। एनिमल के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी और अब अल्फा में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया। दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं।'

'आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं'

आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा, 'वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं। आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं। वह खुद को पूरी तरह अपने किरदार में डाल देती थीं।'

'आलिया ने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया'

बॉबी ने कहा, 'एक्शन करना देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना मुश्किल होता है। इसमें शारीरिक मेहनत के साथ मानसिक तैयारी भी जरूरी होती है। आलिया ने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। उनका समर्पण देखकर मैं खुद भी काफी इम्प्रेस हूं।'

'भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं'

बॉबी देओल ने फिल्म 'अल्फा' को लेकर कहा, 'भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, जहां दो एक्ट्रेस बड़े स्तर पर एक्शन करती दिखाई दें। यह दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजबूत महिला किरदारों को ताकतवर अंदाज में दिखाया गया है।'

अल्फा एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म'

उन्होंने आगे कहा, 'अल्फा एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म है। दर्शक जब इसे थिएटर में देखेंगे तो उन्हें कुछ अलग महसूस होगा। हिंदी सिनेमा में इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं क्योंकि दर्शक अब नई कहानियां और नए अंदाज देखना चाहते हैं।' फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2026
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है,…
 28 May 2026
NEET पेपर लीक विवाद पर अपने कमेंट के कारण विशाल ददलानी को 'इंडियन आइडल 16' से निकाले जाने की खबरों से सोशल मीडिया भर गया था, जिसके बाद अब सिंगर…
 28 May 2026
सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'मैं हूं' ईद के खास मौके पर रिलीज किया है। गुरुवार सुबह-सुबह सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर…
 28 May 2026
अपनी बेबाक और बेधड़क बयानी के लिए मशहूर प्रकाश राज ने न्‍यायपालिका पर गहरा तंज कसा है। 61 साल दिग्‍गज एक्‍टर ने X पर पुणे पोर्श दुर्घटना से जुड़े एक…
 28 May 2026
टेलीविजन की दुनिया की फेमस और चहेती एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों…
 27 May 2026
'रामायण' और 'महाभारत' को तो हर कोई जानता है। इन दोनों शोज को लोगों ने बड़ी संख्या में देखा और रिकॉर्ड सेट किया। लेकिन दूरदर्शन पर एक ऐसा भी शो…
 27 May 2026
वरुण धवन की फिल्‍म 'है जवानी तो इश्‍क होना' में पॉपुलर सॉन्‍ग 'चुनरी चुनरी' का रीमेक आलोचनाओं का श‍िकार हो गया है। जब से यह नया गाना आया है, सोशल…
 27 May 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का जश्न मना रहे रणवीर सिंह को 'डॉन 3' से किनारा करना काफी भारी पड़ा है। शूटिंग से ऐन पहले फिल्म छोड़ने…
 27 May 2026
रणवीर सिंह और 'डॉन 3' का विवाद अपने चरम पर है। मामले पर सोमवार को तब नए सिरे से शोर मचना शुरू हो गया, जब खबर आई कि 'फेडरेशन ऑफ…
Advt.