सोमी अली ने सलमान खान पर साधा निशाना:लगाए मारपीट के आरोप

Updated on 20-08-2022 06:41 PM

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है। इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का पोस्टर शेयर करते हुए सोमी ने सलमान पर अपनी भड़ास निकाली है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने उन्होंने एक्टर पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

सोमी ने बिना नाम लिए अपने पोस्ट में कैप्शन लिखा, 'उसकी पूजा करना बंद करो, वो दूसरों को तकलीफ देने वाला बीमार इंसान है, जिसके बारे में लोगों अभी तक पता नहीं है'।

पहले भी सोमी ने सलमान पर लगाए हैं आरोप

साल 2022 की शुरुआत में भी सोमी ने इनडायरेक्टली सलमान खान को निशाना बनाया था और उनपर कई आरोप लगाए थे। उस वक्त सोमी ने हॉलीवुड एक्टर हार्वे वीन्स्टीन के बारे में बात की थी, जिस पर कई महिलाओं के साथ रेप और मारपीट के आरोप लगे थे।

सोमी ने सलमान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि' बॉलीवुड के हार्वी वीन्स्टीन तुम्हारे बारे में एक सबको पता चल जाएगा। एक दिन वो महिलाएं आगे आकर तुम्हारा सच सामने लाएंगी। जैसा कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया था। ब्रेकअप के बाद ऐसे कई मौके आए जब सोमी ने अपने और सलमान के रिश्ते खुलकर बात की। जिसमें उन्होंने एक्टर पर उन्हें धोखा देने के आरोप लगाए।

ऐश्वर्या की वजह से टूटा था सलमान और सोमी का रिश्ता
मीडिया को दिए इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान उनके पहले बॉयफ्रेंड थे। लेकिन ऐश्वर्या राय के आने से दोनों का रिश्ता टूट गया। वो सलमान से बहुत प्यार करती थीं, यही वजह थी कि बेहद कम उम्र में एक्ट्रेस फ्लोरिडा से इंडिया तक आ गई थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में काम भी इसलिए किया, ताकि वो सलमान से शादी कर सकें, लेकिन सलमान से उनका रिश्ता खत्म हो गया।

नहीं बन पाई थी सलमान के साथ पहली फिल्म
फ्री प्रेस को दिए इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि उनकी डेब्यू फिल्म 'बुलंद' सलमान के साथ होने वाली थी। दोनों शूटिंग के लिए नेपाल भी गए थे, लेकिन प्रोड्यूसर के साथ पंगे होने की वजह से शूटिंग बंद हो गई और फिल्म कभी बनकर तैयार ही नहीं हो सकी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.