गाजियाबाद-दिल्ली के बीच मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, ढेरों ट्रेनों पर असर
Updated on
21-07-2026 01:25 PM
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के दिल्ली-कानपुर मेन लाइन पर आज सुबह-सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से इस अति व्यस्त रेलवे लाइन पर रेलगाड़ियों का आवागमन ठहर गया। इसके बाद रेल प्रशासन ने 50 से अधिक ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित किया है।
कई ट्रेनों के आवागमन पर असर
इस बीच, इस घटना के बाद कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ के मार्ग बदले गए हैं या नियंत्रित किया गया है। उत्तर रेलवे की तरफ से जारी बयान में बताया गया “इस दुर्घटना की वजह से अभी तक कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 24 ट्रेनों को दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट किया गया है। 16 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल कर दी गई हैं। 5 पैसेंजर ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। मुरादाबाद डिविजन से आनंद विहार की आने वाली 8 ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक DRM और ADRM के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…