सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन

Updated on 02-05-2026 08:55 PM

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली के रहने वाले शिव कुमार दुबे के लिए यह शिविर खुशियों की नई किरण लेकर आया, जहाँ उनकी वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

जीविकोपार्जन में मिलेगी सुगमता : 

पेंशन स्वीकृति का पत्र प्राप्त करते ही दुबे के चेहरे पर संतोष और मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब पेंशन की राशि से उनका जीविकोपार्जन सुगमता से चलेगा।

सुशासन तिहार के प्रति जताया आभार : 

शिव कुमार दुबे ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, ष्छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गाँव-गाँव में मनाए जा रहे सुशासन तिहार से हम जैसे बुजुर्गों को बहुत लाभ मिल रहा है। पहले सरकारी प्रक्रियाओं के लिए शहर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गाँव में ही हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

बुजुर्गों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव : 

प्रशासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित करना है। मुख्यमंत्री के निर्देशन ने वृद्धावस्था पेंशन जैसी हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, ताकि समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

सखौली के शिव कुमार दुबे जैसे अनेक वृद्धजन आज शासन की इन संवेदनशील योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा का भाव भी सुदृढ़ हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.