लिप्सिटक लगाई, चूड़ियां पहनाई और किया मेकअप, भुसावल-वर्धा ट्रेन में बैड टच करनेवाले को लड़की ने सिखाया सबक

Updated on 18-07-2026 01:37 PM
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी नहीं भूलेगा। लड़की ने शोहदे को पकड़ा। उसकी जमकर पिटाई की और फिर सीट पर उसे बिठाकर लिप्स्टिक लगाई। उसे चूड़ियां पहनाई और उसका वीडियो बनाया। इस घटना को देखने वाले हर शख्स ने मोबाइल निकाल लिया और इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

बताया जा रहा है कि लड़की भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ा था। इसमें कई लड़कियां थीं। वह लड़कियों के साथ बैड टच कर रहा था। कई लड़कियां सहम कर यहां-वहां दुबक गई। वह लड़के से बचने के लिए सीट बदलकर दूसरी जगह बैठ गईं। इस दौरान ट्रेन में एक युवती चढ़ी।

युवती की हिम्मत की हो रही तारीफ

आरोपी युवक ने युवती के साथ भी गंदी हरकत की। इस दौरान युवती ने गजब हिम्मत दिखाई और दूसरे यात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया। उसे सही और शर्मिंदा करने वाली सजा देते हुए, यात्रियों ने उसके हाथों में चूड़ियां पहनाईं और होंठों पर लिपस्टिक लगाई। उसका वीडियो भी बनाया और उसकी घिनौनी हरकत के लिए उसे सबके सामने शर्मिंदा किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और उस बहादुर युवती व उसके साथी यात्रियों की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी युवक की करतूत पर उसे जमकर सुनाई। गीता नाम की एक युवती ने लिखा कि उसका चेहरा छिपाने की क्या जरूरत है? उसका चेहरा सबके सामने आने दो। उसके माता-पिता, रिश्तेदारों और भाई-बहनों को शर्मिंदा होने दो।

भड़के यूजर्स भी

शशि नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा कि असली सवाल यह है कि महिलाओं को परेशान करने वाले लोग अपनी सोच कब बदलेंगे? क्या उनके अपने परिवारों में मां, बहन या बेटियां नहीं हैं? अगर उनके किसी करीबी के साथ ऐसा होता, तो वे बहुत नाराज होते। जब तक समाज अपनी सोच नहीं बदलेगा, तब तक उत्पीड़न नहीं रुकेगा। इस महिला ने अपने लिए आवाज़ उठाकर हिम्मत दिखाई, और जिन यात्रियों ने उसका साथ दिया, वे तारीफ के काबिल हैं। हमें सबसे ज्यादा जरूरत सोच बदलने और साथ ही कानून को सख्ती से लागू करने की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.