शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले, ₹120 करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी यह दिग्गज कंपनी, जानें क्या है बायबैक प्राइस
Updated on
02-07-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी SIS ने सैद्धांतिक रूप से 120 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अगस्त 2017 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से कंपनी का यह पांचवां बायबैक होगा।
कंपनी ने इस बायबैक के लिए अधिकतम मूल्य 478.50 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आज मंगलवार को कंपनी का शेयर 4.76% की गिरावट के साथ 415.55 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में बायबैक का भाव आज के बंद भाव से 15% प्रीमियम (अधिक) है। बायबैक के अधिकतम आकार के आधार पर, SIS लगभग 25 लाख शेयरों को वापस खरीद सकती है, हालांकि अंतिम संख्या बायबैक की वास्तविक कीमत पर निर्भर करेगी।
शेयरधारकों को मिला बंपर रिटर्न
इस नए प्रस्ताव के साथ बायबैक और डिविडेंड के माध्यम से शेयरधारकों को लौटाई गई कंपनी की कुल संचयी पूंजी बढ़कर लगभग 720 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इस प्रस्तावित बायबैक से पहले SIS शेयरधारकों को लगभग 600 करोड़ रुपये लौटा चुकी थी। इसमें से लगभग 420 करोड़ रुपये चार बायबैक के माध्यम से और करीब 180 करोड़ रुपये डिविडेंड के रूप में दिए गए थे।
कंपनी ने अपने पिछले चार बायबैक कार्यक्रमों में करीब 86 लाख शेयरों की वापस खरीदारी की थी। इस नए प्रस्ताव को मिलाकर, कुल पुनर्खरीदे गए शेयरों की संख्या 1.11 करोड़ के पार जा सकती है।
EPS में सुधार की उम्मीद
इस प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज किशोर सिन्हा ने कहा कि कंपनी शेयरधारकों को सरप्लस कैपिटल वापस करने के अवसरों का मूल्यांकन करना जारी रखेगी। पिछले चार बायबैक की तरह यह प्रस्तावित बायबैक भी प्रति शेयर आय (EPS) और रिटर्न ऑन कैपिटल को बढ़ाने वाला साबित होने की उम्मीद है।
बायबैक का तरीका, समयसीमा और विस्तृत शर्तें बोर्ड, शेयरधारकों और नियामकों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद, कंपनी अधिनियम और सेबी के बायबैक नियमों के अनुसार अंतिम रूप से तय की जाएंगी।
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…