कलेक्टर की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव और बीज उत्सव

Updated on 23-06-2026 12:58 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत खिचरी स्थित समग्र शिक्षा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एवं बीज उत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों के बीजों से तैयार किए गए आकर्षक सीड बॉल (मिट्टी के बीज गोले) से "शाला प्रवेश उत्सव" की सजावट की गई, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही। 

कलेक्टर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय की शिक्षिकाएं सुनीता यादव और सरिता सिदार छत्तीसगढ़ी ग्रामीण वेशभूषा में नजर आईं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजित बीज उत्सव में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मिट्टी के गोलों में विभिन्न प्रकार के बीज डालकर सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल्स को वर्षा ऋतु में गोमर्डा अभयारण्य एवं जिले के बंजर क्षेत्रों में फैलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।

जिले में 1 लाख सीड बॉल निर्माण महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बरमकेला ब्लॉक में महिला समूहों द्वारा अब तक 45 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने स्वयं सीड बॉल बनाकर अभियान में सहभागिता निभाकर जिले के सभी नागरिकों को सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा नायक, सहोदरा सिदार, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बिहान की महिला सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.