यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और मर्डर... सोनाली फोगाट की मौत में कई ऐंगल

Updated on 26-08-2022 05:19 PM

भाजपा की नेता और टिकटॉक स्टार की मौत को लेकर लगातार सस्पेंस गहरा हो रहा है और परिवार ने मर्डर के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भी इस मामले में मर्डर का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अब फैमिली का कहना है कि सोनाली फोगाट का मर्डर से पहले रेप होने का भी संदेह है। सोनाली फोगाट के परिजनों ने कहा कि उन्हें गोवा ले जाना भी एक साजिश का ही हिस्सा था। सोनाली के भाई रिंकू ने कहा कि गोवा में शूटिंग के लिए 24 अगस्त की तारीख तय थी, लेकिन होटल में कमरे 21 और 22 अगस्त के लिए बुक कराया गया था। 22 अगस्त को ही उत्तर गोवा के सेंट एंथनी अस्पताल में सोनाली फोगाट को ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

तब कहा गया था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन कुछ घंटों बाद ही परिजनों ने मौत की आशंका जताई। फिलहाल सोनाली फोगाट का शव दिल्ली पहुंच गया है और अब उनके हिसार स्थित घर ले जाया जा रहा है। सोनाली के भाई रिंकू ने कहा, 'हम हमेशा मानते रहे कि इसमें कुछ गलत हुआ है और वही बात सामने आई है। अब तक हम इस मामले की जांच से संतुष्ट हैं। हम न्याय की मागं कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य सोनाली के अंतिम संस्कार के बाद फैसला लेंगे कि इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की जाए या नहीं।

सोनाली का हुआ था यौन उत्पीड़न, किया जा रहा था ब्लैकमेल?

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनके ही दो सहयोगियों को अहम संदिग्ध माना जा रहा है। दोनों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोनाली के भाई का कहना है कि उनकी बहन का 3 साल पहले यौन उत्पीड़न का किया गया था। किसी ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर बेहोश होने पर घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद से ही सोनाली फोगाट को ब्लैकमेल किया जा रहा था। 

मौत से पहले किस रेस्तरां में डिनर के लिए गई थीं सोनाली

टिकटॉक स्टार के परिजनों का कहना है कि सोनाली को कर्लीज होटल में डिनर के लिए उनके दो सहयोगी लेकर गए थे। उन्हें बताया गया था कि इस रेस्तरां में हरियाणा एक आदमी काम करता है, जिससे मिलना है। रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स ने भी सोनाली फोगाट के डिनर के लिए आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोनाली अपने दो सहयोगियों के साथ ही आई थीं, लेकिन उन्हें कोई स्टाफ नहीं जानता था। अन्य सभी कस्टमर्स की तरह ही उनसे भी बर्ताव किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शव पर कई जख्मों के निशान मिले हैं। फिलहाल उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। हिस्टोपैथोलॉजी और सेरोलॉजिकल रिपोर्ट्स को रख लिया गया है। 

परिवार से सोनाली फोगाट ने की थी परेशानी की बात?

शुरुआती रिपोर्ट्स में सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही गई थी, लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि वह हेल्दी और फिट थीं। ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक नहीं हो सकता। फैमिली मेंबर्स का कहना है कि मौत से एक दिन पहले उन्होंने फोन पर कुछ परेशानी की बात की थी। यही नहीं परिवार का कहना है कि सोनाली की मौत के बाद हरियाणा स्थित उनके फार्म हाउस से कुछ चीजों को भी चुरा लिया गया। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.