छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से सातवीं मौत

Updated on 25-08-2022 07:38 PM

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण जानलेवा बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में इस बीमारी की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। अब तक की आखिरी मौत बिलासपुर में हुई है। रायपुर और बिलासपुर में स्वाइन फ्लू संक्रमण के 6-6 नए केस सामने आए हैं। ऐसे में इस वायरस की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या 141 तक पहुंच गई है। अभी 74 मरीजों का इलाज जारी है।

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया, निजी अस्पताल में जांजगीर-चांपा की रहने वाली एक महिला की मौत हुई है। 35 साल की इस महिला को कुछ दिन पहले गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार के जो जिलावार आंकड़े दिए हैं, उसमें यह मौत शामिल नहीं है।

बिलासपुर जिले के नए मरीजों की संख्या को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में केवल छह नए लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ये सभी रायपुर जिले के ही हैं। वहीं दूसरे राज्य के एक मरीज को भी यहां भर्ती कराया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हाे गई है। बिलासपुर के 6 मरीजों को इस सूची में जोड़ लें तो एक्टिव मामलों की संख्या 74 हो जाती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का डेटा अभी तक बिलासपुर में तीन लोगों के संक्रमित होने की बात कह रहा है। जिसमें दो अस्पताल में भर्ती हैं।

तीन दिन से लगातार मौतें

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत अगस्त के पहले सप्ताह में हुई थी। यह चार साल की एक बच्ची थी जिसे कवर्धा से लाकर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके कुछ दिनों के अंतराल पर दो और मौतें हुई। अभी पिछले सोमवार को मेकाहारा में एक महिला की मौत हुई। उसके बाद एम्स में राजनांदगांव के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा। बुधवार को बिलासपुर के निजी अस्पताल में एक युवा मरीज की मौत हो गई।

16 जिलों में फैला है संक्रमण

छत्तीसगढ़ के 28 में से 16 जिलों से स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इन जिलों में रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बलौदा बाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर, बालोद, कवर्धा, कोरबा, कांकेर, कोरिया, जांजगीर-चांपा और गरियाबंद शामिल है। इनमें से कम से 12 जिलों में अब भी एक्टिव केस हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों खासकर ओडिशा से भी आए 6 मरीजों का इलाज भी छत्तीसगढ़ में चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.