सेवा सेतु पोर्टल ने आसान की उच्च शिक्षा की राह

Updated on 14-07-2026 12:06 PM

बेमेतरा। डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल सेवा सेतु पोर्टल अब युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनता जा रहा है। इसका एक प्रेरक उदाहरण विकासखंड नवागढ़ के निवासी छात्र वरुण की कहानी है।

वरुण को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि निकट थी और समय पर प्रमाण पत्र न मिलने की चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। ऐसे में उन्होंने अपने निकटस्थ सेवा सेतु केंद्र में संपर्क किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता प्रदान की।

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन किया गया। डिजिटल प्रक्रिया के कारण पूरा काम तेजी से पूरा हुआ और मात्र एक दिन के भीतर वरुण को डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र मिलते ही उन्होंने समय पर कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली।

वरुण बताते हैं, “कॉलेज एडमिशन को लेकर मैं बहुत चिंतित था, क्योंकि निवास प्रमाण पत्र के बिना प्रवेश संभव नहीं था। सेवा सेतु पोर्टल और सेवा सेतु केंद्र के सहयोग से मुझे एक दिन में प्रमाण पत्र मिल गया। इससे मेरा समय भी बचा और प्रवेश प्रक्रिया भी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई। मैं इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।”

यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि सेवा सेतु पोर्टल केवल एक डिजिटल व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने वाला प्रभावी माध्यम बन चुका है। विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह पहल शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक शासकीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बना रही है।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति की जानकारी तथा डिजिटल प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं का लाभ घर के निकट ही प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था डिजिटल छत्तीसगढ़ और सशक्त नागरिक की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.