SD Burman ने 1951 में बनाया था गाना, 34 साल में उस एक धुन पर बने 6 सुपरहिट सॉन्ग, सुनकर खा जाएंगे गच्चा

Updated on 01-05-2026 12:50 PM
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा ही अपनी बादशाहत कायम रखेगा। ऐसे ही संगीतकार यानी म्यूजिक डायरेक्टर रहे एसडी बर्मन, जिन्हें हर म्यूजिक कंपोजर अपना गुरु मानता था और सभी उन्हें 'म्यूजिक का जादूगर' कहते थे। वह किस कदर हरफनमौला संगीतकार थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 1951 में उन्होंने धुन बनाई थी, जिस पर 34 साल में अलग-अलग म्यूजिक डायरेक्टर्स ने 6 गाने बनाए और वो सभी ब्लॉकबस्टर रहे। उन गानों को दशकों बाद भी क्लासिक और हिट गानों की लिस्ट में शुमार किया जाता है। चलिए आपको एसडी बर्मन की उसी धुन और गाने के साथ-साथ उन 7 गानों के बारे में बता रहे हैं, जो बर्मन दा की धुन पर ही बनाए गए:

कौन थे एसडी बर्मन? छोड़ दिया था राजसी ठाठ-बाट

एसडी बर्मन यानी सचिन देव बर्मन बंगाल के एक राजघराने में पैदा हुए थे। उनके पिता एक राजा तो थे ही, साथ ही सिंगर और सितारवादक भी थे। उन्हीं से एसडी बर्मन को संगीत विरासत में मिला था। संगीत की एक-एक बारीकी उन्होंने पिता से ही सीखी थी। बचपन से ही उन्हें संगीत और उसके हर सुर को लेकर गहरी समझ थी। जहां पिता त्रिपुरा के महाराज के बेटे थे, तो वहीं मां मणिपुर की राजकुमारी थीं। लेकिन जब दो साल के थे, तो एसडी बर्मन की मां का देहांत हो गया और फिर कुछ साल बाद पिता भी चल बसे। तब एसडी बर्मन का राजसी ठाठ-बाट से मन ऊब गया। उन्होंने सब छोड़ दिया और बंगाल जाकर रहने लगे। यहां उन्होंने आसपास के लोक संगीत के बारे में जाना-सीखा और बांसुरी बजाना भी सीखा।

एसडी बर्मन का करियर और उनके हिट गाने

एसडी बर्मन ने अपने पूरे करियर में 100 फिल्मों में म्यूजिक दिया। इसके अलावा 13 बंगाली और 14 हिंदी फिल्मों में गाने गाए। उन्होंने साल 1944 में मुंबई आकर अपना संगीत का सफर शुरू किया। एक बाद एक ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे गाने कंपोज किए, जो आज भी हिट हैं। पर यहां उनकी एक ऐसी धुन, एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जिस पर 7 अलग-अलग गाने बनाए गए और उन्होंने भी कमाल कर दिया।

साल 1951, एसडी बर्मन ने बनाया 'ठंडी हवाएं' गाना और उसकी धुन

एसडी बर्मन ने सबसे पहले साल 1951 में एक धुन कंपोज की थी, जिस पर गाना बनाया था 'ठंडी हवाएं', जो फिल्म 'नौजवां' का था और इसे लता मंगेशकर ने गाया था। यह उस साल का सुपरहिट गाना रहा था और एक्ट्रेस नलिनी जयवंत पर फिल्माया गया था।

1. साल 1954- तेरा दिल कहां हैं

फिर आया साल 1954 और एसडी बर्मन के गाने 'ठंडी हवाएं' की धुन पर 'तेरा दिल कहां है' गाना बनाया गया। इसे आशा भोसले ने गाया था और यह भी सुपरहिट रहा। यह गाना फिल्म 'चांदनी चौक' में रखा गया था और म्यूजिक रोशन ने दिया था, जबकि लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे। 'तेरा दिल कहां है' गाने को उस दौर के क्लासिक हिट रोमांटिक गानों में शुमार किया जाता है। इसमें मीना कुमारी नजर आई थीं।

2. साल 1964- यही है तमन्ना

फिर आया साल 1964 और तब एसडी बर्मन की उसी धुन पर 'यही है तमन्ना' गाना कंपोज किया गया। इसका म्यूजिक मदन मोहन ने दिया और गाया मोहम्मद रफी ने था। वहीं, लिरिक्स राजा मेहंदी अली खान ने लिखे थे। यह गाना फिल्म 'आप की परछाइयां' का था, जिसे धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था।

3. साल 1966- रहें ना रहें हम

फिर साल 1966 में एक और गाना आया 'रहें ना रहें हम', जो एसडी बर्मन की 1951 में कंपोज की हुई कल्ट धुन पर ही बनाया गया था। यह गाना आज भी आइकॉनिक और क्लासिक हिट गानों में शुमार किया जाता है। 'रहें ना रहें हम' को रोशन ने कंपोज किया था, और लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। 'ममता' फिल्म के इस गाने को सुचित्रा सेन पर फिल्माया गया था।

4. साल 1981- हमें रास्तों की

साल 1981 में भी एक गाने के लिए एसडी बर्मन की उसी धुन का इस्तेमाल किया गया और ये गाना था 'हमें रास्तों की', जिसे एसडी बर्मन के बेटे और मशहूर कंपोजर आरडी बर्मन ने कंपोज किया था। वह 'पंचम दा' के नाम से मशहूर थे। इस गाने को आरडी बर्मन की पत्नी और सिंगर आशा भोसले ने गाया था और सुपरहिट रहा था। 'हमें रास्तों की' गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे और इसे स्वरूप संपत पर फिल्माया गया था। यह गाना फिल्म 'नरम गरम' का हिस्सा था।

5. साल 1983- हमें और जीने की

फिर आया साल 1983 और एसडी बर्मन की उसी आइकॉनिक धुन से एक और सुपरहिट गाना कंपोज किया गया। यह गाना था 'हमें और जीने की चाहत ना होती', जिसमें राजेश खन्ना नजर आए थे। 'अगर तुम ना होते' फिल्म के इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था और लिरिक्स गुलशन बावरा यानी गुलशन कुमार मेहता ने लिखे थे।

6. साल 1985- सागर किनारे

साल 1985 में एक बार फिर एसडी बर्मन की 1951 में आई सुपरहिट धुन को इस्तेमाल किया गया, और गाना बना 'सागर किनारे', जो उस वक्त का सबसे सुपरहिट गाना था। इसे भी एसडी बर्मन के बेटे पंचम दा यानी आरडी बर्मन ने कंपोज किया था। किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने इसे गाया था, जबकि लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस गाने को ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया पर शूट किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
 27 October 2026
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
 27 October 2026
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
 27 October 2026
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अकेले भारत में ही आधिकारिक तौर पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की यह…
 27 October 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
 27 October 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
 27 October 2026
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
 27 October 2026
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
 27 October 2026
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…
Advt.