कब्जा हटाने पहुंची राजस्व की टीम के साथ हुई धक्का-मुक्की

Updated on 20-06-2026 01:09 PM
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई) समेत अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी की गई।

हालांकि, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को कंट्रोल किया। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस बवाल का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि करपावंड क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारियों के साथ बदसलूकी और धक्कामुक्की की गई। स्थिति बिगड़ती देख पहले से मौजूद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया।

पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.