सुशासन तिहार में किसान क्रेडिट कार्ड बनने से सानू कुमार को मिली राहत

Updated on 08-06-2026 02:36 PM

अम्बिकापुर। सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जोधपुर निवासी किसान सानू कुमार रजवाड़े को भी इस अभियान के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक खाद एवं बीज निजी दुकानों से खरीदने पड़ते थे, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। सुशासन तिहार के दौरान उनकी समस्या का निराकरण हुआ और किसान क्रेडिट कार्ड बन जाने से अब उन्हें सहकारी समिति के माध्यम से आसानी से कृषि आदान उपलब्ध होंगे।

कृषक सानू कुमार रजवाड़े ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें खाद और बीज निजी दुकानों से नकद राशि देकर खरीदना पड़ता था। इससे खेती की लागत बढ़ जाती थी और कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खेती के मौसम में आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता था। किसान कार्ड नहीं होने से उन्हें सहकारी समिति के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था।

उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने अपनी समस्या समाधान शिविर में रखी। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना दिया गया। केसीसी बनने के बाद अब उन्हें सहकारी समिति से खाद और बीज आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे खेती की तैयारियां पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि अब उन्हें निजी दुकानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। समिति के माध्यम से समय पर कृषि आदान मिलने से खेती की लागत कम होगी और आर्थिक बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि किसान कार्ड बनने से उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है और खेती-किसानी का कार्य पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

सुशासन तिहार के माध्यम से जिले भर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.