सलमान खान चिरंजीवी की 'गॉडफादर' को रश्मिका मंदान अमिताभ बच्चन की 'गुडबाय' ने दी टक्कर

Updated on 08-10-2022 07:39 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म गॉडफादर (GodFather) से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म में चिरंजीवी (Chiranjeevi) मुख्य किरदार में हैं, जबकि सलमान का कैमियो है। एक ओर जहां सिनेमाघर में गॉडफादर है, तो दूसरी ओर नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), नीना गुप्ता (Neena Gupta) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म गुडबाय (Goodbye) भी बीते दिन रिलीज हुई। ऐसे में इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है, ये आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

क्या है गॉडफादर का कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड जहां 38 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया तो इंडिया में कमाई 20.20 करोड़ रुपये रही। वहीं फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 2.05 करोड़ रुपये और दूसरे दिन करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया। बात फिल्म के दूसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया है, और कुल कलेक्शन करीब 69.12 करोड़ रुपये हो गया है। मेगास्टार चिरंजीवी की गॉडफादर से सलमान खान तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में  नयनतारा भी अहम किरदार में हैं।

पहले दिन कितना कमा सकती है गुडबाय
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है और अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि गुडबाय एक दिल को छूने वाली फैमिली फिल्म है और इस फिल्म के साथ ही रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। पुष्पा की सक्सेस के बाद से ही रश्मिका की फैन फॉलोइंग पैन इंडिया हो गई है और उनके फैन्स उन्हें अधिक से अधिक फिल्मों में देखना चाह रहे हैं। फिल्म बीते दिन (7 अक्टूबर) को रिलीज हुई और ये कोई बड़ी बजट वाली फिल्म नहीं है।

क्या है फिल्म की कहानी
गुडबाय की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अपने आप में काफी बिखरा हुआ है, जैसे एक आम परिवार इन दिनों देखने को मिलता है। बच्चे अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और बूढ़े मां-बाप बच्चों की राह ताकते रहते हैं। फिल्म की कहानी मोड़ लेती है, जब मां (नीना गुप्ता) की मौत हो जाती है और देश-विदेश के अलग अलग हिस्सों से बच्चे वापस आते हैं। किसी को आखिरी वक्त के रीति- रिवाज से दिक्कत होती है, तो कोई अंतिम प्रक्रिया में भी ऑफिस का काम करता है। फिल्म में कई हंसने और भावुक करने वाले पल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.