सैफ अली खान ने तैमूर से पूछा 'धर्म' को लेकर सवाल, 9 साल के बेटे का जवाब कर देगा दंग! परवरिश हो तो ऐसी

Updated on 29-06-2026 01:56 PM
सैफ अली खान फिल्‍म इंडस्‍ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिनके घर में अलग-अलग धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। सैफ खुद मुसलमान हैं। जबकि उनकी पहली पत्‍नी अमृता सिंह और दूसरी पत्‍नी करीना कपूर खान, दोनों ही हिंदू धर्म संस्‍कृति से आती हैं। इसी तरह उनके पिता और मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी भी थे, जिन्‍होंने अपने समय की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस और अलग धर्म की शर्मिला टैगोर से शादी की। सैफ की सबसे बड़ी औलाद सारा अली खान को हम अक्‍सर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते देखते हैं। अब एक नए इंटरव्‍यू में सैफ अली खान ने अपने छोटे बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान से 'धर्म' को लेकर सवाल-जवाब का दिलचस्‍प क‍िस्‍सा सुनाया है।

सैफ अली खान ने दो बार शादी की और दोनों बार अलग-अलग धर्म में। पहली पत्‍नी अमृता सिंह से उनका 2004 में उनका तलाक हुआ, जिससे दो बच्‍चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। जबकि 2012 में करीना कपूर से शादी के बाद वह तैमूर और जेह के पिता बने।

सैफ अली खान बोले- मैं खुद बहुत ज्यादा धार्मिक इंसान नहीं

साल 1993 में फिल्‍म 'परंपरा' से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाले सैफ अली खान आज 55 साल के हैं। उन्‍होंने 'वी द वीमेन' के लंदन एडिशन से बातचीत में कहा, 'मुझे तैमूर और जेह के साथ धर्म और संस्‍कृति जैसी बातें करना अच्छा लगता है। मैं खुद बहुत ज्यादा धार्मिक इंसान नहीं हूं। मेरी मां ने मुझे सिखाया है और मैंने अपने बच्चों को सिखाया कि भगवान एक ही हैं और उनके कई नाम हैं। बात बस इतनी सी है। आप अलग-अलग जगहों पर उनकी पूजा करते हैं। यदि आपका धर्म दूसरों के प्रति प्यार और माफी की बात करता है, तो बस यही काफी है।'

'मेरी परवरिश काफी हद तक ईसाई माहौल में हुई'

सैफ अली खान आगे हंसते हुए अपना बचपन याद करते हैं और बताते हैं, 'मैं चर्च और ऐसे मिशनरी स्कूलों में पला-बढ़ा हूं जहां दिन की शुरुआत चैपल (प्रार्थना सभा) से होती थी। मैंने यह कहकर उनसे बचने की कोशिश की कि मैं दूसरे धर्म का हूं, तो उन्होंने हमसे बात करने के लिए एक मौलवी को बुला लिया। वह तरीका काम नहीं आया। लेकिन मेरी परवरिश काफी हद तक ईसाई माहौल में हुई। बच्चे प्रार्थना करते थे और उसके बाद दूसरे धर्मों की प्रार्थनाएं भी होती थीं। वे दिवाली की तरह ही क्रिसमस भी मनाते थे। मेरी परवरिश ऐसी ही रही है। मैंने कभी इस बारे में ज्यादा सोचा नहीं। यह सब स्वाभाविक रूप से हुआ।'

सैफ ने तैमूर से पूछा- धर्म और कार्य-पद्धत‍ि में क्‍या अंतर है?

इसी कड़ी में बात करते हुए सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ हुई हालिया बातचीत का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बेटे से पूछा, 'धर्म और कार्य-पद्धति यानी मेथडोलॉजी में क्या फर्क है?' दिलचस्‍प बात यह है कि 9 साल के तैमूर ने जवाब दिया, 'धर्म में हम प्रार्थना करते हैं और कार्य-पद्धति में हम ऐसा नहीं करते।'

सैफ बोले- खुशकिस्मत हूं कि मेरी परवरिश ऐसी नहीं

सैफ कहते हैं, 'यह अच्छा जवाब है। हम लगातार इन चीजों के बारे में बात करते रहते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी परवरिश ऐसी नहीं हुई। मेरी मां इन चीजों को लेकर खुले विचारों वाली थीं और मेरी पत्नी भी ऐसी ही हैं। यह जिंदगी को लेकर एक आध्यात्मिक नजरिया है।'

सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी अलग धर्म में की शादी

सैफ अली खान की छोटी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अलग धर्म में शादी की। बीते साल 2025 में एक ऐसी ही बातचीत में सोहा ने बताया था कि उनके पति कुणाल खेमू को भी अलग धर्म में शादी के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। तब नयनदीप रक्षित से बातचीत में सोहा ने कहा, 'मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि लोगों की अपनी राय है, यह सब ठीक है। लेकिन मुझे लगता है कि अलग-अलग धर्मों के बीच शादी जैसी चीजों को लेकर... जब कुणाल और मेरी शादी हुई, या जब करीना और भाई की शादी हुई तो कई अजीब बातें हुईं। लव जिहाद, घर वापसी, और न जाने कैसी-कैसी।'

जब शर्म‍िला टैगोर ने धर्म बदलने पर कही थी ये बात

सैफ और सोहा की मां शर्मिला टैगोर ने भी एक पुराने इंटरव्‍यू में मंसूर अली खान से शादी और इस्लाम अपनाने को लेकर बात की थी। उन्‍होंने निकाह करने के लिए अलग धर्म अपनाना पड़ा और नाम बदलकर आयशा रखना पड़ा। सिमी ग्रेवाल के शो में शर्मिला ने कहा था, 'यह न तो आसान था और न ही बहुत मुश्किल। लेकिन इसे समझना और इसका सामना करना जरूरी था। आप इसे हल्के में नहीं ले सकते थे। उससे पहले, मैं बहुत ज्यादा धार्मिक नहीं थी। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं हिंदू धर्म और इस्लाम के बारे में ज्यादा जानती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
एक्टर-नेता रवि किशन अभी रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी रिवा किशन के साथ हिस्सा लिया है। कुणाल खेमू के होस्ट किए गए इस शो को…
 29 June 2026
क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना कौन सा है? और उसे कैसे बनाया गया था? भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 63 साल पहले हुई थी और पहली…
 29 June 2026
आकांक्षा चमोला तब से चर्चा में हैं जब से उन्होंने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं।…
 29 June 2026
समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 के साथ वापस आ गए हैं और पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और शर्वरी शामिल हुईं। पिछले…
 29 June 2026
साल 1990 के दशक की हिट फिल्म 'माचिस' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने 19वीं सदी की अपनी पुश्तैनी जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवाद को…
 29 June 2026
सैफ अली खान फिल्‍म इंडस्‍ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिनके घर में अलग-अलग धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। सैफ खुद मुसलमान हैं। जबकि उनकी पहली पत्‍नी अमृता…
 29 June 2026
राखी सावंत अपनी चुटीली बातों और नखरीले जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वो किसी के बारे में कुछ भी बोल देती हैं, वो भी बिना अफसोस जताए। हाल ही…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
Advt.