सचिन पायलट बोले- बीजेपी अपनी अंदरूनी खींचतान पर ध्यान दे:कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़े

Updated on 25-06-2026 02:26 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस 135 साल पुरानी पार्टी है। नए जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि, राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के कई राज्यों में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।

जिनमें राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथित झूठे वादों, नीतियों और जनविरोधी फैसलों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई जा रही है।

राम मंदिर दान में गड़बड़ी गंभीर- पायलट

राम मंदिर निर्माण के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी और करोड़ों रुपए की हेराफेरी के आरोपों पर पायलट ने कहा कि, मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषी चाहे किसी भी दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

केंद्र और राज्य सरकारों ने अब तक इस मामले में कोई जांच नहीं कराई है, जबकि भाजपा भगवान के नाम पर राजनीति करती है लेकिन आरोपों पर जवाब देने से बच रही है।

सीएम यादव पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिजनों के नाम कथित जमीन खरीद मामले में पायलट ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और नैतिकता के मामलों में दोहरे मापदंड अपनाती है। “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” का दावा करने वाली भाजपा को आरोपों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भड़के

सचिन पायलट ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि, विपक्षी नेताओं को सीबीआई और ईडी के जरिए निशाना बनाया जाता है। लोकतंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता जरूरी है। अंततः सत्य और जनता की आवाज की ही जीत होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.