सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी सचिन बिश्नोई अजरबैजान में दबोचा गया, प्रत्यर्पण की कोशिश तेज

Updated on 30-08-2022 04:53 PM
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी कहे जाने सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। पंजाब पुलिस और भारत की एजेंसियां अजरबैजान के संपर्क में हैं और उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सचिन बिश्नोई पंजाबी सिंगर के हत्याकांड की साजिश रचने वाले लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। कहा जा रहा है कि हत्याकांड की साजिश होते ही वह दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर देश से बाहर चला गया था। उसका पकड़ में आना सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है और जेल में बंद है।

इसके अलावा भी कई बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। वहीं अमृतसर में पाकिस्तान की सीमा से सटे गांव में एनकाउंटर के दौरान भी तीन बदमाश मारे गए थे। उन्हें लेकर भी पुलिस ने बताया था कि ये तीनों ही सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में संलिप्त थे और उनकी तलाश में पुलिस पहुंची थी। टीम को देखते ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी और जवाबी ऐक्शन में वे मारे गए थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 30 मई को मानसा के जवाहरके गांव में गोलियां बरसाकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह के बाद पुलिस इस हत्याकांड के बारे में खुलासा कर पाई थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.