सबा पटौदी: 50 की उम्र में भी कुंवारी सैफ अली खान की बहन, बताया क्‍यों नहीं कर रहीं शादी, खोले बचपन के राज

Updated on 07-08-2026 01:40 PM
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी संतान, सबा वैसे तो सिनेमा और चकाचौंध की दुनिया से दूर ही रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज-वीडियोज शेयर करने के कारण अक्‍सर सुर्ख‍ियां बटोरती हैं। सबा पटौदी 50 साल की हैं। पेशे से जूलरी डिजाइनर हैं। उनकी निजी जिंदगी भाई-बहन और उनके परिवारों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। जबकि खुद सबा ने अभी तक निकाह नहीं किया है। अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में सबा ने अपनी जिंदगी के इस पहलू को लेकर खुलकर बात की है। यही नहीं, बहन सोहा के साथ उन्‍होंने बचपन के कई मजेदार राज़ भी खोले हैं।

टैरो रीडर और स्पिरिचुअल हीलर सबा पटौदी ने खुलासा किया है कि निकाह तो दूर, उनका कभी कोई रोमांटिक रिश्ता भी नहीं रहा है। हां, जब वह 18-19 साल की थीं, तब परिवार ने उन्हें शादी के लिए कई लड़कों से मिलवाया गया था। लेकिन बात नहीं बनी।

कोलकाता के एक आदमी से लगभग तय हो गई थी शादी

सबा पटौदी कहती हैं, 'मेरा कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। हां, 18 या 19 साल की उम्र से ही मुझे शादी के लिए कई लड़कों से मिलवाया गया, लेकिन मैंने उनमें से किसी से शादी नहीं की। हालांकि, 19 साल की उम्र में कोलकाता में एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और हमारी शादी लगभग तय हो गई थी। लेकिन फिर बात नहीं बन पाई। असल में मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।'

सबा पटौदी बोलीं- मैं शादी के ख‍िलाफ नहीं, लेकिन पापा जैसा...

शो में सबा के साथ उनकी छोटी बहन और एक्‍ट्रेस सोहा अली खान भी थीं। सबा ने एक और बात साफ की, कहा कि वह शादी के ख‍िलाफ नहीं हैं और न ही पहले थीं। लेकिन कभी कोई ऐसा मिला ही नहीं, जिसके साथ उनका अच्छा तालमेल बन सके। वह कहती हैं, 'मुझे सच में ऐसा कोई नहीं मिला जिसके साथ मेरा तालमेल सही बैठता। और अब्बा जैसे पिता के बाद... सच कहूं तो, वह बहुत ही शानदार इंसान थे। ऐसा नहीं है कि आप बिल्कुल अपने पिता जैसा ही कोई साथी ढूंढ रहे होते हैं, लेकिन पिता तो पिता ही होते हैं।'

'पेट्रोल महंगा था, पापा दोस्‍तों के घर जाने से मना कर देते थे'

सब और सोहा ने इस दौरान सैफ अली खान को लेकर मजेदार खुलासा किया। तीनों भाई-बहनों ने अपना अध‍िकतर बचपन पटौदी पैलेस में बिताया है। पिता मंसूर अली खान पटौदी के नवाब थे। लेकिन माता-पिता ने बच्‍चों को हमेशा सोच-समझकर खर्च करने की सीख दी। सोहा कहती हैं, 'मेरे पिता मुझे दोस्तों के घर जाने से मना कर देते थे, क्योंकि पेट्रोल महंगा था और उसमें बहुत खर्च आता था।'

सैफ चुरा लेते थे बहनों के पैसे, उसी से रक्षाबंधन पर देते थे गिफ्ट

सबा पटौदी ने आगे बताया, 'मुझे और सोहा को 100 रुपये पॉकेट मनी मिलती थी।' जब पूछा गया कि सैफ को कितनी पॉकेट मनी मिलती थी, तो सबा ने कहा कि सैफ तब इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। इस पर सोहा ने टोका और कहा, 'वह वैसे भी उसे चुरा ही लेते थे। जब वे इंग्लैंड जाते थे, तो उन्हें 5 पाउंड मिलते थे।' इस पर सबा ने कहा, 'सैफ कभी-कभी वॉलेट से पैसे चुरा लेते थे और बाद में उन्‍हीं पैसों से तोहफा दे देते थे। एक बार मेरे वॉलेट से 50 रुपये गायब हो गए। फिर सैफ ने रक्षाबंधन पर वह मुझे ही दे दिए। मुझे पता चल गया है कि वह पैसे कहां गए थे।'

सैफ-अमृता की शादी में शामिल नहीं हुई थीं बहनें

बहनों ने एक और दिलचस्‍प बात बताई। बातचीत के दौरान कहा कि जब भाई सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी, तब वो उसमें शामिल नहीं हो पाई थीं। सैफ ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। उस समय दोनों बहनें सबा और सोहा स्कूल में पढ़ रही थीं। सबा ने बताया, 'जब उनकी शादी हुई, तब हम स्कूल में थे। हमें प्रिंसिपल के ऑफिस में घर से फोन आया कि हम किसी को कुछ न बताएं। हमें नहीं पता था कि यह खबर कितनी सच है, क्योंकि तब तक यह अखबारों में आ चुकी थी। इसलिए हमसे कहा गया कि हमें इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।'

सोहा और सबा की बात सुन हैरान रह गईं नेहा धूपिया

नेहा धूपिया यह जानकर हैरानी हुई कि सैफ की बहनें शादी में शामिल नहीं हुई थीं। सोहा ने कहा, 'हम तब बहुत छोटी थीं। मुझे याद है कि मेरी फ्रेंच टीचर ने मुझे बताया था। यह सब बहुत अचानक हुआ था।'

सबा पटौदी कौन हैं?

सबा पटौदी का जन्म 1 मई 1976 को हुआ था और वह 50 साल की हैं। उनकी मां दिग्‍गज एक्‍ट्रेस शर्मिला टैगोर हैं, जबकि पिता मशहूर क्रिकेटर और पटौदी के नवाज मंसूर अली खान थे। मां और भाई-बहनों से अलग, सबा पटौदी ने एक्टिंग की बजाय जूलरी डिजाइनर के तौर पर करियर बनाया है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्‍ट‍िव रहती हैं। वहां उन्‍होंने खुद को टैरो कार्ड रीडर और स्पिरिचुअल हीलर भी बताया हैं। सबा इसके अलावा भोपाल के रॉयल एंडोमेंट ट्रस्ट की चीफ कस्टोडियन भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
 27 October 2026
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
 27 October 2026
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
 27 October 2026
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अकेले भारत में ही आधिकारिक तौर पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की यह…
 27 October 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
 27 October 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
 27 October 2026
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
 27 October 2026
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
 27 October 2026
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…
Advt.