'मौत के निशान छोड़ जा रही रूसी सेना', यूक्रेन में फिर मिली 440 से अधिक शवों की नई कब्र

Updated on 16-09-2022 06:04 PM

यूक्रेन ने युद्ध के बीच जहां से रूसी सेना को भगाया है, वहां 440 से अधिक शवों की नई कब्र मिली है। यूक्रेन के पूर्वी शहर इजियम के बाहर एक जंगल में सामूहिक कब्र में इन शवों को दफन किया गया था। खार्किव इलाके के चीफ पुलिस इंवेस्टिगेटर सर्गेइ बोल्विनोव ने कहा कि हर एक शव की फोरेंसिक जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनमें से कुछ गोलाबारी और हवाई हमलों से मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अब तक मिले सबसे बड़े दफन स्थलों में से एक है।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार रात टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, 'खारकीव क्षेत्र के इजिअम में एक सामूहिक कब्र मिली है। आवश्यक प्रक्रियाएं पहले ही शुरू हो गई हैं। इसे लेकर स्पष्ट सूचना कल मिल जानी चाहिए।' जेलेंस्की ने यूक्रेन के कुछ अन्य शहरों के नामों का भी जिक्र किया, जिनके बारे में अधिकारियों का कहना है कि वहां से पीछे हटी रूसी सेना सामूहिक कब्रें छोड़कर जा रही है और वहां युद्ध अपराधों के सबूत मिले हैं।

'रूस पर डालनी होगी युद्ध की जिम्मेदारी'
राष्ट्रपति ने कहा, 'बुचा, मारियुपोल और अब दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इजिअम... रूसी सेना हर जगह मौत के निशान छोड़कर जा रही है और उसे इसके लिए जवाबदेह ठहराना होगा। दुनिया को इस युद्ध की असल जिम्मेदारी रूस पर डालनी होगी।' मालूम हो कि रूसी सेना यूक्रेन की आक्रामक प्रतिक्रिया के बीच पिछले सप्ताह इजिअम सहित खारकीव क्षेत्र के कई हिस्सों से पीछे हट गई थी। जेलेंस्की ने बुधवार को इजिअम शहर का दौरा किया था।

 'प्रताड़ना चैंबर बनाने के मिले सबूत'
यूक्रेन के उप गृहमंत्री येव्हेन एनिन ने गुरुवार रात कहा कि रूसी सैनिकों की ओर से उनके कब्जे वाले कई शहरों में 'प्रताड़ना चैंबर' बनाने के सबूत मिले हैं, जहां यूक्रेन के नागरिकों और विदेशियों को 'पूरी तरह से अमानवीय स्थितियों' में रखा गया। एनिन ने दावा किया कि इन ठिकानों में से एक में किसी एशियाई देश के छात्र भी बंधक बनाकर रखे गए थे। अभी यह नहीं पता चला है कि ये किस एशियाई देश के हैं। उन्हें यूक्रेन से भागने की कोशिश में रूसी जांच चौकियों पर पकड़ा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.