भारत की तुलना में जापान में सड़क हादसे बेहद कम

Updated on 08-09-2022 07:01 PM

भारत में 2021 में सड़क हादसों में 1,55,622 मौतें हुईं, जबकि जापान में सिर्फ 3 हजार। हर साल देश की GDP का 3 से 5% हिस्सा सड़क हादसों से निपटने में ही खर्च हो रहा है। ऐसे में हमें जापान से सीखने की जरूरत है।

1970 के दशक तक जापान में सड़क हादसे सबसे बड़ी समस्याओं में से एक थे। टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ताक्शी ओगुची कहते हैं, परिवार समेत बुलेट ट्रेन का सफर कार से महंगा था, लेकिन सिस्टम इतना मजबूत था कि लोगों ने कार से सफर कम कर दिया। जापान में 61% लोगों के पास कारें हैं, लेकिन लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पसंद करते हैं। भारत में सिर्फ 8% परिवारों के पास कारें हैं।

1964 में बुलेट ट्रेन लाए, रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक डायवर्ट किया
जापान ने ट्रेनों का जाल बिछाया। 1964 में बुलेट ट्रेन चलाई। 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले सभी 12 शहरों को बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी से जोड़ा। गति और सिस्टम और सुविधाएं इतनी मजबूत कि रोड ट्रैफिक ट्रेन पर डायवर्ट होने लगा। टोक्यो और ओसाका की 535 किमी की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में तय होने लगी। सड़क से यह 6 घंटे का सफर था। बड़े शहरों में मेट्रो चलाईं। अकेले टोक्यो में 285 मेट्रो स्टेशन हैं।

सड़कों पर पार्किंग बंद कर दी गई, गैराज सर्टिफिकेट अनिवार्य
जापान ने सड़क पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगा दी। हर कार मालिक के लिए गैराज सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया। इसके तहत उन्हें बताना होता था कि उनके घर या किसी गैराज में कार पार्क करने के लए निश्चित जगह है। कार पार्किंग के लिए जगह लेना खर्चीला हो गया। सड़कों पर कार पार्क करने पर जुर्माना लगाया गया।

शहरों में छोटी गाड़ियां लॉन्च कीं, सब्सिडी दी और रफ्तार तय की
भारत में जहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां विकास और रसूख का पैमाना हैं, वहीं हादसे कम करने के लिए जापान ने अपने यहां छोटी गाड़ियों को प्राथमिकता दी। इन गाड़ियों पर सब्सिडी दी। शहरों के अंदर चलने के लिए तैयार की गईं इन गाड़ियों की रफ्तार 40 किमी/ प्रति घंटा और लेन तय थी। गलियों में कार चलाते हुए 19 किमी/प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार नहीं रखी जा सकती। ये गाड़ियां लोग हाईवे पर नहीं चलाते। इससे हादसे कम हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.