सोने-चांदी पर भारी पड़ी कच्चे तेल की तेजी, MCX पर गिर गई कीमत,
Updated on
15-07-2026 02:36 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। इससे अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इससे बिना रिटर्न देने वाली कीमती धातुओं की मांग कम हो गई। हालांकि सोने को महंगाई से बचाव यानी के तौर पर देखा जाता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरें इसके आकर्षण को कम कर देती हैं। इसकी वजह यह है कि इस धातु से कोई रिटर्न नहीं मिलता है। यही वजह है कि आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 2,157 रुपये गिरकर 2,20,871 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा 1,517 रुपये गिरकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में, अमेरिकी महंगाई के उम्मीद से कम रहने के कारण सोना और चांदी बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई है।
बाजार में क्या है सोने-चांदी की कीमत?
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 770 रुपये की तेजी के साथ 1,43,570 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 700 रुपये की तेजी आई है और यह 1,31,600 रुपये पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाला सोना 570 रुपये की तेजी के साथ 1,07,670 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच चांदी 2,35,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।
सोने और चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हाजिर सोना 0.5% गिरकर 4,035.67 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि अगस्त डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.7% गिरकर 4,042.20 डॉलर रह गया। हाजिर चांदी 0.3% गिरकर 58.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। जानकारों का कहना है कि सोने के लिए सपोर्ट 1,41,400-1,40,650 रुपये की रेंज में है और रेजिस्टेंस 1,43,350-1,44,500 रुपये पर है। चांदी के लिए सपोर्ट 2,20,000-2,17,700 रुपये है, जबकि रेजिस्टेंस 2,26,000-2,28,800 रुपये पर देखा जा रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…