योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Updated on 22-06-2026 01:10 PM

कोरबा। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व और उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री खुशवंत साहेब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, चिंता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और बुद्धि के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। कौशल विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता का विकास भी आवश्यक है, जिसमें योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मंत्री खुशवंत साहेब ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि प्रतिदिन योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण तथा विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया।

महापौर राजपूत ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है।शारीरिक रूप से भाग दौड़ की जिंदगी में नाना प्रकार की बीमारियों से बचे रहने के लिए योग बहुत फायदेमंद है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में पूरे देश सहित राज्य मे योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं एवं मनुष्य निरोग रहता है। इस हेतु सभी को अपने दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए।  

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग एक शारिरिक अभ्यास ही नहीं अपितु शरीर और मन का संतुलन बनाने का प्रयास है। इससे शारीरिक और मानसिक दक्षता में वृद्धि होती है। उन्होने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने एवं योगमय जीवन अपनाकर निरोग बनने का अपील किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व को बताते हुए  योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया।

मंत्री खुशवंत साहेब सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने ताड़ासन, पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि का सामूहिक योगाभ्यास करके स्वस्थ जीवन, नियमित योग एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया। सामूहिक योग कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ दिलाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.