सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ जिलेवासियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Updated on 22-06-2026 01:11 PM

गरियाबंद। आयुष विभाग के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक वरुण जैन,जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी,मीडियाकर्मी  गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक गणेश एवं सहयोगी योग शिक्षकों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा एवं अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक मान्यता मिली और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित एवं जागरूक नागरिक ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सांसद चौधरी ने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प भी दिलाया।

कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) है, जो योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति की कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास के पश्चात सांसद रूपकुमारी चौधरी ने इंडोर स्टेडियम परिसर में अमरूद का पौधरोपण किया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, उप संचालक समाज कल्याण डी.पी. ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले की नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.