35 साल में पैदल चलकर 545 गांव पहुंचीं:जानलेवा हमले झेले, 500 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Updated on 25-06-2026 02:24 PM
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545 से ज्यादा गांवों तक मदद पहुंचाई है।

बुधरी ताती ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए काम किया। जानलेवा हमलों, विरोध और मुश्किल हालातों के बाद भी उन्होंने कदम पीछे नहीं खींचे और अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में लगा दी।

राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेते समय डॉ. बुधरी ताती बस्तर की पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आईं, जिसने सबका ध्यान खींचा। मॉडर्न कपड़ों के बजाय इस पहनावे को चुनकर उन्होंने अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। यह पद्मश्री उनके जीवन का 23वां सम्मान है। बस्तर के गांवों में लोग उन्हें प्यार से 'बुआ' और 'बड़ी दीदी' कहते हैं।

15 साल की उम्र में तय कर लिया था, जीवन समाज के नाम होगा

1984-85 में गुरमगुंडा आश्रम के लखमू बाबा से प्रेरित होकर बुधरी ताती ने समाज सेवा का रास्ता चुना। उस समय उनकी उम्र करीब 15 साल थी। उन्होंने परिवार को समझाया और नागपुर स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेवा समिति में जाकर 3 से 4 महीने का प्रशिक्षण लिया। वहां से रायपुर और फिर बस्तर लौटकर उन्होंने समाज सेवा की शुरुआत की।

यह वह दौर था, जब आदिवासी इलाकों में महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी आसान नहीं था। ऐसे समय में उन्होंने अशिक्षा, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम शुरू किया।

545 गांवों तक पैदल पहुंचीं, 500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

डॉ. बुधरी ताती ने अपने जीवन के 35 साल बस्तर के अंदरूनी इलाकों को समर्पित कर दिए। वे अब तक 545 से अधिक गांवों तक पैदल पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया।

किसी को सिलाई-कढ़ाई से जोड़ा तो किसी को स्वरोजगार के अन्य साधनों से। उनका मानना है कि जब तक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगी, तब तक समाज भी मजबूत नहीं हो सकता।

शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बनाया मिशन

महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष काम किया। अंदरूनी गांवों में जाकर महिलाओं को स्वच्छता, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया, जिसका असर कई गांवों में देखने को मिला और कई लोगों ने नशा छोड़कर नई शुरुआत की।

समाज सेवा के लिए नहीं की शादी

बुधरी ताती ने समाज सेवा को ही अपना परिवार मान लिया। उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला लिया और पूरी जिंदगी समाज के नाम कर दी। आज बस्तर के कई गांवों में लोग उन्हें 'बुआ' और 'बड़ी दीदी' कहकर बुलाते हैं। उनके लिए हर बच्चा अपना है, हर महिला परिवार का हिस्सा है और हर बुजुर्ग सम्मान का पात्र है।

जानलेवा हमले भी नहीं तोड़ पाए हौसला

बुधरी ताती ने बताया कि एक बार अबूझमाड़ के एक गांव में काम के दौरान ग्रामीणों ने धारदार हथियारों के साथ उन्हें दौड़ाया था। हालात इतने गंभीर हो गए थे कि उनकी जान पर बन आई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका कहना है कि अगर वह उस दिन डर जातीं, तो आज भी वहां की कई महिलाएं अंधेरे में जिंदगी जी रही होतीं।

वृद्धाश्रम और अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी भी संभाल रहीं

हिरानार में उन्होंने एक वृद्धाश्रम की स्थापना की है, जहां बेसहारा बुजुर्गों को सहारा और सम्मान मिल रहा है। इसके साथ ही वे गरीब और अनाथ आदिवासी बच्चों की शिक्षा, रहन-सहन और भविष्य की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं। इस काम में उनकी भतीजी अन्ति वेक भी उनका साथ दे रही हैं।

अब तक मिल चुके हैं 23 सम्मान

डॉ. बुधरी ताती ने बताया कि पद्मश्री से पहले उन्हें 22 पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 3 राष्ट्रीय स्तर के सम्मान शामिल हैं। पद्मश्री उनके जीवन का 23वां सम्मान है।

पद्मश्री सम्मान क्या होता है?

पद्मश्री भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, लोक प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.