सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में राजपाल यादव का खास रोल, चेक बाउंस मामले में मसीहा बने थे भाईजान
Updated on
29-04-2026 01:32 PM
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका में देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने मुश्किल समय में राजपाल का साथ दिया और उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है।
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, राजपाल यादव दिल राजू की अगली फिल्म में सलमान खान के खास आदमी का किरदार निभाएंगे। एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म में राजपाल सलमान खान के खास आदमी का किरदार निभाएंगे और पूरी कहानी में उनके बीच एक मजबूत और अहम रिश्ता दिखेगा। यह सबसे बड़े किरदारों में से एक है और कास्टिंग योग्यता के आधार पर की गई है।'
राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग
पहले राजपाल यादव को मई में शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में राजपाल का रोल बेहद जरूरी होगा और वो अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाएंगे।
नयनतारा और सलमान की फिल्म
अभी तक नाम तय न हुई इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली करेंगे। फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेल के रोल में नजर आएंगी। यह सलमान का एक्ट्रेस और निर्देशक दोनों के साथ पहली फिल्म होगी। दोनों ने पिछले हफ्ते मुंबई में इस एक्शन ड्रामा की शूटिंग शुरू की। अब एक नई खबर के अनुसार, निर्माता फिल्म के टाइटल की घोषणा के लिए एक वीडियो शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म को SVC63 कहा जा रहा है, क्योंकि यह श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर की 63वीं फिल्म है।
टाइटल के लिए रखा जाएगा इवेंट
मिड-डे के मुताबिक, 'साउथ की कई फिल्मों की तरह, बड़ी फिल्मों के टाइटल को विज़ुअल एसेट्स के साथ धूमधाम से लॉन्च किया जाता है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन टीम ने सलमान के साथ एक अलग वीडियो एसेट शूट करने का फैसला किया है ताकि टाइटल का खुलासा किया जा सके।'
सलमान खान ने की अनाउंसमेंट
इस बीच, सलमान ने हाल ही में सेट पर मुहूर्त समारोह से एक वीडियो शेयर किया और रिलीज की तारीख की घोषणा की। एक्शन फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वीडियो के साथ, सुपरस्टार ने एक अनोखा कैप्शन लिखा, 'थोड़ा डर की सोचनी चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा की... चिंता मत करो, इस वाली का भी बताएंगे जब समय सही होगा... धैर्य, थोड़ा सा सबर... मेरा जितना ही इंतजार करना पड़ेगा। बहरहाल, जो आपका हाल है, वही मेरा भी हाल है…हाहा।'
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…