रेलवे की वेबसाइट में सेंधमारी; IRCTC ने रद्द किए 37 लाख आईडी

Updated on 27-08-2022 04:58 PM

रेलवे की तमाम सतर्कता, निगरानी और कार्रवाई के बाद भी दलाल कन्फर्म ट्रेन टिकट झटक रहे हैं। रेलवे के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट में दलालों की सेंधमारी जारी है। रेलवे ने पिछले सात सालों में रिकॉर्ड 37 लाख से अधिक निजी यूजर आईडी रद्द किए हैं। यानी दलाल, सब-एजेंट एवं छोटे व्यापारी आईआरसीटीसी में व्यक्तिगत यूजर आईडी बनाकर कन्फर्म टिकटों की कालाबाजारी कर रहे हैं।

भाजपा नेता राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेल संबंधी स्थायी समिति ने गत चार अगस्त 2022 को संसद में पेश रिपोर्ट में उपरोक्त बात का खुलासा हुआ है। विभाग ने अपने जवाब में कहा कि क्रिस व आरपीएफ और आईआरसीटीसी के आईटी एंटी फ्रॉड सेल (आईटीएएफ) उपयोगकर्ता की शिकायतों व जांच के आधार पर निजी यूजर आईडी का रद करते हैं। इसमें दिन प्रतिदिन ई-टिकट की बुकिंग की निगरानी करना, हर महीने तय संख्या की सभी टिकटें बुक करना और वेबसाइटक पर लगातार हिट करने आदि गतिविधियों पर सेल नजर रखती है। इसके पश्चात निजी यूजर आईडी को रद किया जाता है।

विभाग ने बताया कि बताया कि 2015-16 से 2021-22 (नवंबर 2021तक) आईआरसीटीसी से 3744995 लाख निजी यूजर आईडी रद किए गए। इसमें 2019-20 में 1120236 और 2020-21 में 1162493 यूजर आईडी रद किए गए। इस पर समिति ने विभाग द्वारा गई कार्रवाई की प्रशंसा की। लेकिन समिति ने कहा कि 2019-20 में 1120236 यूजर आईडी रद हुए लेकिन अगले साल इनकी संख्या बढ़कर 1162493 हो गई। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा कि ई-टिकट बुकिंग में विभाग के भीतर समस्या है, जिसे दुरुस्त करने की जरुरत है।

आईआरसीटसी की वेबसाइट पर आम जनता के लिए प्रतिदिन सुबह 8 बजे एडवांस रिवर्जेशन टिकट बुकिंग (एसी श्रेणी), 10 बजे तत्काल टिकट बुकिंग व 11 बजे स्लीपर के लिए एडवांस रिजर्वेशन शुरू होता है। इस दौरान आईआरसीटसी के लाखों सब-एजेंट वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का टिकट बुकिंग करने पर प्रतिबंध है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद एजेंट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अवैध तरीके से सेंधमारी कर रहे हैं। इस कारण कनफर्म टिकट चंद पलों में बुक हो जाते हैं और अधिकांश रेल यात्रियों के हाथ वेटिंग टिकट लगता है। इस धंधे में सब-एजेंट के अलावा दलाल व छोटे व्यापारी भी संलिप्त हैं। टिकटों की कालाबाजारी में लगे सब एजेंट आधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रयोग करते हैं। यह गूगल व मार्केट में आसानी से उपलब्ध है। इसमें यात्री का नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर आदि पहले से दर्ज कर दिया जाता है। 

सॉफ्टवेयर से प्रतिबंध के बाद भी वेबसाइट में सेंध लगाना आसान है और एक बार क्लिक करने के बाद सॉफ्टवेयर आईआरसीटीसी सर्वर में हिट करता रहता है जब तक ट्रांजेक्शन पूरा नहीं हो जाता है। वहीं, आम यात्री सामान्य कंप्यूटर सिस्टम से कनफर्म टिकट लेने का प्रयास करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.