वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री:PNR नंबर की मदद से आपकी सीट पर आ जाएगा खाना

Updated on 30-08-2022 05:20 PM

अब सफर के दौरान रेल यात्री व्हाट्सऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस जूप (Zoop) ने जियो हैप्टिक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। सुविधा फिलहाल 100 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की गई है।

खाना मंगवाने के लिए पीएनआर जरूरी
रेल यात्री अब नए व्‍हाट्सऐप चैटबोट के जरिए मैसेज कर खाना मंगवा सकेंगे। खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को अपने पीएनआर का इस्‍तेमाल करना होगा और उसका ऑर्डर सीधे सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं। साथ ही कोई दिक्‍कत आने पर सपोर्ट टीम की मदद भी ले सकते हैं।

फिलहाल 100 से ज्यादा स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
रेलवे के अनुसार व्हाट्सएप पर +91 7042062070 पर जूप के साथ चैट कर सकते हैं। फिलहाल ये सेवा विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।

ट्रेन में व्हाट्सएप से ऐसे ऑर्डर करें खाना

  1. सबसे पहले यात्री को मोबाइल में Zoop WhatsApp chatbot नंबर +91 7042062070 सेव करना होगा।
  2. इसके बाद व्हाट्सएप में Zoop chatbot को खोलना होगा।
  3. इसके बाद आपको 10-digit PNR नंबर टाइप करना होगा।
  4. Zoop आपकी डिटेल को वेरिफाई करेगा। फिर अपकमिंग स्टेशन को सेलेक्ट करने को कहेगा।
  5. फिर Zoop chatbot आपको कुछ रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन देगा, जहां से आप खाना ऑर्डर कर पाएंगे। यहां पेमेंट मोड भी मिलेगा।
  6. खाना ऑर्डर करने और ट्रांजेक्शन्स पूरा करने के बाद आप चैटबॉट से ही ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे।
  7. आखिर में चुने गए स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही Zoop आपको खाना डिलीवर कर देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.