भिलाई में शराब दुकान के खिलाफ विरोध तेज, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

Updated on 22-04-2026 02:07 PM
भिलाई। सेक्टर 6ए मार्केट में शासकीय प्रीमियम शराब दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कहा कि यह क्षेत्र रिहायशी है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक आते-जाते हैं। पास में बुक डिपो और मंदिर होने के कारण यहां शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा और व्यापार प्रभावित होगा।प्रदर्शनकारियों ने सुझाव दिया कि यदि शराब दुकान खोलना ही है, तो इसे सिविक सेंटर क्षेत्र में स्थापित किया जाए, जहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के बीच इस तरह के निर्णय उचित नहीं हैं।व्यापारी संघ के नेता ज्ञान चंद जैन ने भी रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने को प्रशासन की लापरवाही बताते हुए इसका विरोध किया।वहीं आबकारी अधिकारी कीर्ति ठाकुर ने स्पष्ट किया कि दुकान शासन के निर्देशानुसार खोली गई है और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। विरोध करने वालों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.