वडोदरा में Gen-Z से पीएम मोदी का संवाद, कांग्रेस पर किया अटैक, बोले- विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे

Updated on 08-09-2026 01:20 PM
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं। अभी जो देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस विकास पर्व पर आप सभी ने जिस सेवा भाव से और सेवा भाव के साथ, पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, उनकी सराहना करता हूं।


लाल किले से संकल्प की सप्तधारा का ऐलान किया

वडोदरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष लालकिले से संकल्प की सप्तधारा का ऐलान किया था। इसमें एक धारा गतिशक्ति भी है। विकसित भारत के लिए ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो जमाने के हिसाब सुगम और स्पीड से चले। डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल में काम करने की संस्कृति बदली है। डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर की फाइल लटकती-भटकती रही। कांग्रेस के 7-8 साल में एक किलोमीटर काम पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस ने देश की तरक्की करने वालों की प्रोजेक्ट को रोक रखा था। 2014 में वडोदरा वालों ने मुझे दिल्ली भेज दिया। वहां पहुंचते ही देश के व्यवासायिक 2800 किमी के प्रोजेक्ट का काम पूरा किया। अब इस कॉरिडोर पर प्रतिदिन 430 मालगाड़ी चलती है।

वडोदरा के लोगों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने आया हूं। यह विकास पर्व पर, जिस सेवा भाव से, पूरे वडोदरा में स्वच्छता से स्वागत का अभियान चलाया है। मैं सभी को बधाई देता हूं। पूरे गुजरात का ध्यान वडोदरा पर होता है। इस बार जब गणेश जी पधारेंगे तो वडोदरा पर सभी आशीर्वाद बरसने वाले हैं। फ्रेट कॉरिडोर और डेवलमेंट प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2004 से 2014 तक फाइलें टेबल में यात्रा कर रही थीं। फाइलें अटकती थीं। 2014 में वडोदरा और गुजरात के लोगों ने मुझे दिल्ली भेजा। सच्चाई ये थी सात आठ वर्ष में एक कीएम फ्रेट कॉरिडोर पूरा नहीं हुआ। उनके हिसाब से देश चलते तो कई पीढ़ियों में काम पूरा नहीं होता। इस धरती ने जो शिक्षा दी। उसके बाद 2800km के फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा करके दिखाया है। पैसेंजर ट्रेन के ट्रैक पर मालगाड़ी थी। ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट धीमा था। डीएफसी ने चीजों को बदल दिया है। 430 मालगाड़ियां इस पर दौड़ रहीं हैं।

मेड इन इंडिया के माना जा रहा ये शहर

पीएम ने कहा किमैंने देश के सामने विकसित भारत की जिन सप्त धाराओं का विजन रखा है, उसमें एक धारा मैन्युफैक्चरिंग की भी है और वडोदरा शहर इसकी ताकत अच्छे से जानता भी है, समझता भी है। शिक्षा, कौशल और इंडस्ट्री का कोलैब कैसे होता है, वडोदरा 150 सालों से इसका प्रतिबिंब है। अब तो ये शहर देश के पहले 'मेड इन इंडिया' मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए भी जाना जा रहा है। C-295 की पहली फ्लाइट यहां का आसमान देख चुका है। मैं वडोदरा के लोगों को ये गौरव पाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.