शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण,दूसरे धर्म की बताकर मुकरा

Updated on 25-06-2026 02:27 PM
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए और लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में साथ रहा।

बाद में शादी की बात आने पर उसने दूसरे धर्म और जाति का हवाला देकर विवाह से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवती साल 2022 से अंबिकापुर के नावापारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक दोस्त के माध्यम से उसकी पहचान सूरजपुर जिले के भटगांव निवासी समशेर हुसैन से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हो गई।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 26 जनवरी 2025 को समशेर हुसैन ने उसे भगवानपुर घूमने के लिए बुलाया। वहां कुछ समय साथ बिताने के बाद वह उसे फुन्डूरडिहारी स्थित अपने किराए के मकान में ले गया, जहां शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के भरोसे लिव-इन में रही युवती

युवती का आरोप है कि शादी का आश्वासन मिलने के बाद वह 2 फरवरी 2025 को अपना सामान लेकर समशेर के साथ रहने चली गई। दोनों करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशन में रहे। वह 12 जून 2026 तक आरोपी के साथ रह रही थी।

इस दौरान जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दोनों अलग धर्म और जाति के हैं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

युवती की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी समशेर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, मामले में एफआईआर दर्ज कर कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.